नीरज चोपड़ा का नया लुक हुआ वायरल, हॉलीवुड अभिनेत्री हुईं फिदा

By टीम प्रभासाक्षी | Oct 09, 2021

नयी दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। देश ने नहीं बल्कि दुनिया ने देखा है कि उन्होंने अपने भाले से  टोक्यो में क्या कारनामा किया था। वहीं अगर हम उनकी लोकप्रियता की बात करें तो आपको जानकर खुशी होगी की स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के नए लुक की जमकर तारीफें हो रही हैं। आपको बता दें कि, नीरज के नए लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर छाई हुई हैं। जहां उनके फैंस लगातार उनकी तस्वीरों पर कमेंट्स कर रहे हैं। इस बीच हॉलीवुड की एक अभिनेत्री ने भी नीरज के लुक की जबरदस्त तारीफ की है। 

इसे भी पढ़ें: पेरिस ओलंपिक तक इस कोच के साथ ट्रेनिंग करना चाहते हैं नीरज चोपड़ा 

नए लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर की शेयर

दरअसल नीरज चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की जिसमें वे बेहद हैंडसम और कूल लुक में नज़र आ रहे हैं। नीरज ने अपनी तस्वीरों के साथ लिखा " पिछले महीने दिल्ली में @rohiltbaloofficial से मिलने का अवसर मिला।" उन्होंने ने तस्वीरों के साथ आगे लिखा कि क्लासिक एथनिक परिधान और डिजाइन बेहद पसंद आया, जिनका में अपने वॉर्डरोब में स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं।"

नीरज को तस्वीरों में खूब किया जा रहा पसंद

आपको बता दें नीरज चोपड़ा ने अपनी तस्वारें शेयर की हैं उस में वे ब्लैक सूट और वाइट के साथ ब्लैक कुर्ते में खूब जच रहे हैं। इनके इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है और उनके नए लुक पर फैंस जमकर सराह रहे हैं।  

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी को मिले गिफ्ट्स की हुई नीलामी, नीरज चोपड़ा का भाला डेढ़ करोड़ में बिका 

हॉलीवुड अभिनेत्री हुई नीरज के लुक पर फिदा

स्वर्ण पदक को बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि अब हॉलीवुड में भी पसंद किया जा रहा है। हॉलीवुड अभिनेत्री सामंथा स्टीफन भी उनके लुक पर फिदा हो गई हैं। उन्होंने नीरज के फोटो पर खास अंदाज़ में कमेंट किया और अपना उनके प्रति प्यार लुटाया। नीरज के फोटो पर और भी लड़किया प्यार लुटा रही हैं कई उनको हेंडसम तो कई गॉल्डन ब्वॉस बोल रही हैं और अपना प्यार लुटाती नज़र आ रही हैं।

मालूम हो कि टोक्यो ओलंपिक 2020 में जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने 86.65 रिकोर्ड मीटर भाला फेंककर भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया था।

प्रमुख खबरें

NDA ने आंध्र प्रदेश में जारी किया घोषणापत्र, चंद्रबाबू नायडू के मुस्लिम आरक्षण के वादे से दिखी दूरी

इस सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटा है अमृतपाल सिंह, जानें यहां पूरी जानकारी

T20 Wordl Cup 2024 के लिए अफगानिस्तान टीम की घोषणा, एक अनकैप्ड खिलाड़ी को मिला मौका

T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, मिचेल मार्श होंगे कप्तान, स्टीव स्मिथ बाहर