हॉलीवुड सिंगर लुइस टॉमलिंसन की बहन की दिल का दौरा पड़ने से मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2019

लंदन। ‘वन डायरेक्शन’ के गायक लुइस टॉमलिंसन की बहन फेलिसिट टॉमलिंसन का निधन हो गया है। वह 18 वर्ष की थीं। ‘द इंडिपेंडेंट’ ने बताया कि फेलिसिट का बुधवार को संभवत: दिल का दौरा पड़ने के कारण उनके अपार्टमेंट में निधन हो गया। फेलिसिट एक मॉडल थीं और सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं। उनके इंस्टाग्राम पर 13 लाख फॉलोवर्स थे।

इसे भी पढ़ें: हॉलीवुड की फिल्म फॉरेस्ट गम्प के हिंदी रीमेक में लाल सिंह चड्ढा बनेंगे आमिर खान

मेट्रोपोलिटन पुलिस सेवा ने बताया कि लंदन एम्बुलैंस सेवा ने एक किशोरी को दिल का दौरा पड़ने की सूचना मिलने के बाद एक आवासीय पते पर बुधवार को पुलिस को बुलाया।

पुलिस ने बताया कि फेलिसिट के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। टॉमलिंसन की मां जोहानह डीकिन का भी दो वर्ष पहले दिसंबर 2016 में निधन हो गया था। 

इसे भी पढ़ें: मुकेश अंबानी के बेटे आकाश की शादी, सेलिब्रिटी से लेकर राजनीति और खेल जगत की हस्तियां शामिल

 

प्रमुख खबरें

भगोड़े नीरव मोदी को बड़ा झटका, UK कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

माइकल क्लार्क ने मुंबई इंडियंस को दी सलाह, कहा- रोहित शर्मा को T20 WC से पहले ब्रेक की जरूरत

Nepal में सत्तासीन गठबंधन में फूट, कई सांसदों और विधायकों ने नई पार्टी बनाने के लिए किया आवेदन

Shivsena MP Milind Deora ने साधा Uddhav Thackeray और Congress पर निशाना, कहा- जनता PM Modi के साथ