उपचुनाव को लेकर गृह विभाग ने जारी किया आदेश, 8 जिलों के एसपी और कलेक्टर को लिखा पत्र

By सुयश भट्ट | Sep 30, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए उपचुनाव प्रचार के दौरान उमड़ने वाले भीड़ पर गृह विभाग ने रोक लगा दी । गृह विभाग ने प्रदेश के चुनाव वाले 8 जिलों के एसपी और कलेक्टर को पत्र लिखकर भीड़ को नियंत्रित करने के निर्देश दिए हैं।

आपको बता दें कि स्टार प्रचारकों को सिर्फ एक हजार लोगों को बीच जनसभा करने की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही अन्य प्रचारकों के लिए ये संख्या 500 की गई है। और बंद हॉल में क्षमता के 30 फीसदी या अधिकतम 200 लोगो की सभा ही करने की अनुमति देने के निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:पूर्व मंत्री दंडोतिया बोले, बीजेपी अगर चपरासी भी बनाएगी तो बनने को तैयार हूं 

वहीं बताया जा रहा है कि प्रचार के लिए रोड शो, वाहन रैली की अनुमति नहीं होगी। गृह विभाग ने अधिकारियों को सख्ती से कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। और अगर कोई भी पालन नहीं करता है तो उस पर कर्यवाही भी की जा सकती है।

प्रमुख खबरें

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया