मानसिक मंदित महिलाओं के लिए गृह की होगी स्‍थापना, लखनऊ में 100-100 बेड की क्षमता के 02 गृहों का होगा संचालन

By प्रेस विज्ञप्ति | May 10, 2022

लखनऊ। प्रदेश की महिलाओं और बेटियों को बेहतर सुविधाएं देने और उनकी समस्‍याओं का तेजी से निराकरण करने के लिए अब वन स्‍टॉप सेंटर और महिला शक्ति केन्‍द्र समन्‍वय के साथ काम करेंगे। ऐसे में योगी सरकार की ओर से प्रदेश की महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, स्‍वावलंबन और सम्‍मान के लिए जो संकल्‍प लिया गया है वो सभी वादे समय सीमा से पहले पूरे हो सकेंगे। वन स्टॉप सेन्टरों का महिलाओं से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के हब के रूप में विकास किया जाएगा। उनको सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए एक ही छत के नीचे समस्त सेवाएं मिलेंगी। महिलाओं और बेटियों को आर्थिक सहायता, रोजगार/स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण से जुड़ी समस्त योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सम्बन्धित विभाग और अधिकारी से समन्वय स्‍थापित कर काम करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: बलरामपुर में दो बाइक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, तीन अन्य घायल 

महिलाओं को दिया जाएगा कौशल विकास प्रशिक्षण

विभाग की ओर से आने वाले 06 माह की कार्ययोजना को तैयार कर लिया गया है। महिला संरक्षण तथा बाल देखरेख संस्थाओं में निवासित बच्चों व महिलाओं का कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। संस्थाओं में आवासित महिलाओं और 16 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को उनकी अभिरूचि के अनुरूप कौशल विकास प्रशिक्षण से जोड़ने हेतु उनकी अभिरूचि की मैपिंग व मैपिंग उपरांत प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही संविदा तथा सेवा प्रदाता के जरिए से भरे जाने वाले पदों में से रिक्त पदों पर कार्मिकों का चयन किया जाएगा। जिसमें मिशन वात्सल्य के तहत कुल 136 रिक्त पद और वन स्टॉप सेंटर के तहत 26 जिलों में कुल 252 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

प्रमुख खबरें

रेजीनगर में BJP की जीत तय बताकर हुमायूं कबीर ने दिए राजनीति छोड़ने के संकेत

Global South सहयोग की मुख्य नींव है कौशल विकास, Ghana में ITEC कार्यक्रम में बोले Jaishankar

Black Sea हमलों के बाद MEA ने दी राहत भरी खबर, 23 भारतीय क्रू मेंबर्स समेत सभी नाविक सुरक्षित

India-Bangladesh संबंधों पर हुई चर्चा, Foreign Secretary Vikram Misri से मिले Riaz Hamidullah