कभी सौतन कभी सहेली! ऐसा रहा रणबीर कपूर की प्रेमिकाओं के साथ दीपिका पादुकोण का रिश्ता

By रेनू तिवारी | May 30, 2020

बॉलीवुड के मोस्ट बैचलर बॉय रणबीर कपूर के लव अफेयर के किस्से किसी से छुपे हुए नहीं हैं। कॉलेज से लेकर अभी तक लड़कियों की रणबीर कपूर के लिए लाइन लगी हैं। कॉलेज से ही उनके लव अफेयर के किस्से मीडिया में आने लग गये थे। रणबीर कपूर कोई छोटी मोटी हस्ती तो हैं नहीं, वह बॉलीवुड के कपूर खानदान के बेटे हैं। कपूर खानदान का दशकों से बॉलीवुड पर दबदबा चला आ रहा हैं।  लड़कियों में रणबीर कपूर को लेकर एक अलग की क्रेज देखा गया है। रणबीर गुड लुकिंग से साथ-साथ टैलेंटिड भी हैं। पर्दे पर जब वह किरदार निभाते हैं तो वह उस किरदार को लोगों के जहन में  अपने अभिनय से हमेशा के लिए जिंदा कर देते हैं। 

आजतक फिल्मों में रणबीर कपूर को लोगों ने दीपिका पादुकोण के साथ देखना पसंद किया हैं। बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ियों में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी शूमार हैं। कहते हैं जब दीपिका ने 2007 में बॉलीवुड में फिल्म ओम शांति ओम से शाहरुख खान के साथ कदम रखा तो लोग दीपिका के दिवाने हो गये। कहा जाता है कि दीपिका की खूबसूरती के भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी कायल थे लेकिन दीपिका के दिल में कोई और ही राज कर रहा था। 2007 में दीपिका और रणबीर कपूर का लव रिलेशन शुरू हुआ। दोनों दो साल तक साथ रहे इस दौरान दीपिका बहुत ही कम फिल्मों में नजर आयी जो ज्यादा चली नहीं। 2009 में रणबीर और दीपिका का ब्रेकअप हो गया। काफी समय डिप्रेशन में रहने के बाद दीपिका ने एक बार फिर कमबैक किया। खुद को संभालते हुए दीपिका ने एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में देनी शुरू कर दी दीपिका की ये रफ्तार आज भी नहीं रूकी। आज दीपिका के नाम से ही फिल्म चल जाती हैं। 2018 में दीपिका ने रणवीर सिंह के साथ शादी की।  

इसे भी पढ़ें: अदिति राव हैदरी ने कराया बाजार मैगजीन के लिए फोटोशूट, बिना मेकअप घर के कपड़ों में आयी नजर

 फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी के साथ रणबीर का रिलेशनशिप

रणबीर कपूर की लाइफ में आयी लड़कियों के बारे में बात करें तो अब तक उन्होंने कई लड़कियों को डेट किया हैं लेकिन चर्चा में उनके कुछ ही रिलेशनशिप रहे। दीपिका से पहले रणबीर कपूर का नान फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी के साथ जोड़ा जाता था। नंदिता से ब्रेकअप के बाद रणबीर कपूर ने दीपिका को डेट किया। 

कैटरीना के साथ 6 साल रहने के बाद शादी करने वाले थे रणबीर कपूर 

दीपिका से ब्रिकअप के बाद रणबीर कपूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे। दोनों का बॉन्ड काफी मजबूत था। रणबीर-कैटरीना का रिश्ता छह साल तक चला। माना जा रहा था कि दोनों शादी के बारे में सोच रहे हैं। यहां तक की रणबीर कपूर अपना घर छोड़कर कैटरीना के साथ ही रहने लग गये थे लेकिन इस जोड़ी को न जाने किसकी नजर लग गयी कि 2016 में ये दोनों एक दूसरे से अलग हो गये। 

इसे भी पढ़ें: हजारों मजदूरों की मदद के बाद सोनू सूद ने केरल से 177 लड़कियों को कराया एयरलिफ्ट

आलिया भट्ट खुशी के साथ-साथ दुख में भी रही रणबीर के साथ 

2018 में रणबीर कपूर के लव अफेयर की खबरें आलिया भट्ट के साथ आयी। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को लोग साथ में देखना पसंद करते हैं। पिछले ढाई साल से रणबीर और आलिया एक दूसरे के साथ है। 2018 में जब रणबीर के पिता ऋषि कपूर को कैंसर होने के बात पता चली थी तो वह उसका इलाज करवाने अमेरिका चले गये थे। इस दौरान रणबीर सहित उनका पूरा परिवार उसके साथ था। आलिया भट्ट भी रणबीर का दुख की घड़ी में साथ देने अमेरिका गयी थी और महीनों तक वहां रही थी। हाल ही में जब ऋषि कपूर का निधन हुआ तो कपूर खानदार के साथ आलिया भट्ट दिखाई पड़ी। खबरे थी कि रणबीर और आलिया की 21 दिसंबर 2020 में शादी होने वाली थी। 

दीपिका के साथ कैसे रही कैटरीना और आलिया  की दोस्ती  

 दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की ऐसी अदाकार है जिसके संबंध बॉलीवुड के ज्यादातर लोगों के साथ मधुर हैं। दीपिका पादुकोण ने ब्रेकअप के बाद भी रणबीर कपूर के साथ कई फिल्मों में काम दिया और उनके दोस्ती बरकरार रखी तो वह रणबीर कपूर की गर्फफ्रेंड के साथ कैसे अनबन रख सकती हैं। आलिया भट्ट दीपिका के पति रणवीर सिंह की अच्छी दोस्त हैं। दोनों ने फिल्म गली बॉय में साथ काम किया था। दीपिका और आलिया की बॉन्डिंग भी काफी शानदार है। कैटरीना के साथ दीपिका की अनबन को लेकर भी कभी कोई खबर सामने नहीं आयी हैं।  

प्रमुख खबरें

IPL 2026: मैं तुम्हें नहीं पहचान पाई.., मुंबई इंडियंस के खेमे में पहुंची मालिकिन नीता अंबानी, रोहित शर्मा का ऐसा था रिएक्शन- Video

West Asia संकट पर Omar Abdullah की PM Modi से गुहार, अन्यायपूर्ण युद्ध रोकने के लिए कूटनीति का करें इस्तेमाल

PNG vs LPG Cylinder । पाइप वाली गैस क्यों है बेहतर? जानें Self Billing और Digital Control के फायदे

Hardik Pandya ने दिखाया बड़ा दिल, वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ को बांटे तोहफे