अमेरिका के ओरेगन में जंगल में आग के कारण सैकड़ों घर खाली करने के आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2025

अमेरिका के ओरेगन में बुधवार को वन अग्नि के कारण सैकड़ों घरों को खाली करने के आदेश दिए गए और कोलंबिया रिवर गॉर्ज में हर तरफ धुआं होने से दृश्यता घटने के चलते एक अंतरराज्यीय मार्ग के 32 किलोमीटर हिस्से को बंद करना पड़ा।

ओरेगन परिवहन विभाग ने बताया कि ‘हुड रिवर’ और ‘द डेल्स’ के बीच ‘इंटरस्टेट-84’ को बंद कर दिया गया है। पोर्टलैंड से लगभग 89 किलोमीटर पूर्व में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल ‘हुड रिवर’ में लगभग 8,000 लोगों की आबादी है और द डेल्स में 15,000 से अधिक लोग रहते हैं।

विभाग के प्रवक्ता डेविड हाउस ने एक ईमेल में बताया कि अंतरराज्यीय मार्ग अनिश्चित काल के लिए बंद रहेगा। वास्को काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार डेल्स के उत्तर-पश्चिम में आई-84 और अंतर्देशीय क्षेत्र के एक इलाके के 700 से अधिक घरों को खाली करने के आदेश दिए गए है और 1,352 से अधिक घरों को खाली करने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

प्रमुख खबरें

Russia में रायपुर के युवक को झूठे केस में फंसाकर सेना में भर्ती का बनाया जा रहा दबाव, परिजनों ने लगाई गुहार

Bhai Dooj 2026: भाई को लंबी उम्र और सुख-समृद्धि देता है भाई दूज का तिलक, जानिए इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

Bengaluru के पेट्रोल पंपों पर Congress का प्रदर्शन, 20 प्रतिशत से अधिक Ethanol मिलाने का आरोप

Supreme Court ने Rajasthan सरकार को Zero Liquid Discharge संयंत्रों के लिए नीति बनाने को कहा