मुनव्वर फारुकी के शो से पहले भाजपा विधायक टी राजा सिंह समेत 5 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है पूरा मामला

By अनुराग गुप्ता | Aug 19, 2022

हैदराबाद। स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के शो से पहले हैदराबाद पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक टी राजा सिंह को शुक्रवार को हिरासत में ले लिया। दरअसल, टी राजा सिंह ने मुनव्वर फारुकी के शनिवार को होने वाले शो के आयोजन स्थल को जलाने की धमकी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने एहतियातन टी राजा सिंह समेत 4 लोगों को हिरासत में ले लिया।

गोशामहल एसीपी आर सतीश कुमार ने बताया कि टी राजा सिंह को शुक्रवार को हैदराबाद शहर की पुलिस ने एहतियातन हिरासत में ले लिया था, जब उन्होंने सिटी पुलिस को चेतावनी दी थी और शिल्पकला वेदिका में सेट को जलाने के लिए जा रहे हैं, जहां स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी शनिवार को प्रदर्शन करने जा रहे हैं।

इससे पहले भाजपा विधायक ने राज्य सरकार से मुनव्वर फारूकी के स्टैंड-अप कॉमेडी शो को अनुमति नहीं देने का अनुरोध किया था। एसीपी आर सतीश कुमार ने बताया कि हमने टी राजा सिंह और अन्य चार सदस्यों को एहतियातन हिरासत में लिया है, जो शिल्पकला वेदिका के रास्ते में थे।

इसे भी पढ़ें: सुनील बंसल बनाए गए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना का भी मिला प्रभार 

आपको बता दें कि पुलिस ने सुबह से ही भाजपा विधायक के कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी थी, इसके बावजूद वो शिल्पकला वेदिका में सेट को जलाने के लिए जा रहे थे। इतना ही नहीं भाजपा विधायक का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें वो मुनव्वर फारुकी को धमकी दे रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया था कि मुनव्वर फारुकी ने देवताओं का अपमान कर हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है।

प्रमुख खबरें

BCCI ने Ajit Agarkar का कार्यकाल पूरा होने पर चयन समिति पद के लिए मांगे आवेदन

RBI 7 अक्टूबर को Repo Rate 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ा सकता है, 21 बैठकों बाद पहला इजाफा संभव

Harmanpreet Kaur के इस्तीफे के बाद Smriti Mandhana संभाल सकती हैं कप्तानी

Harmanpreet Kaur के कप्तानी छोड़ने पर बोली BCCI, भारतीय क्रिकेट में हमेशा खास रहेगा योगदान