मैं नरेंद्र मोदी से नहीं डरता, देशहित में काम करता रहूंगा: राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को लेकर बृहस्पतिवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं डरते और उन्हें धमकाकर चुप नहीं कराया जा सकता। उन्होंने कहा कि वह देश और लोकतंत्र की रक्षा तथा सद्भाव कायम रखने के लिए काम करते आए हैं और आगे भी करेंगे। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘सच्चाई को बैरिकेड नहीं किया जा सकता। कर लें जो करना है, मैं प्रधानमंत्री से नहीं डरता, मैं हमेशा देश हित में काम करता रहूंगा। सुन लो और समझ लो!’’ इससे पहले, उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ये धमकाने का प्रयास है।

इसे भी पढ़ें: आदिवासी सशक्तिकरण की दिशा में 'मामा' का एक और फैसला, MP टूरिज्म के 18 होटलों में बेची जाएगी महुआ से बनी हेरिटेज शराब

इस बैठक के बाद पार्टी सदस्यों ने सदनों में ईडी की कार्रवाई से जुड़े विषय को उठाया और भारी हंगामा किया। उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन के मामले में अपनी कार्रवाई के तहत बुधवार को दिल्ली में ‘नेशनल हेराल्ड’ कार्यालय में ‘यंग इंडियन’ कंपनी के परिसर को अस्थायी रूप से सील कर दिया था। कांग्रेस ने यह दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने उसके मुख्यालय, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आवासों को घेर लिया। उसने सरकार पर ईडी के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया है। इससे पहले, ईडी ने ‘नेशनल हेराल्ड’ से जुड़े धनशोधन के मामले में ही सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछताछ की थी।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1259 पहुंचा, 5000 से अधिक लोग लापता

Tejashwi Yadav ने Bihar में बाढ़ संकट पर NDA सरकार को घेरा, उठाए सवाल

Quad Sherpas Meeting: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और सहयोग पर दिल्ली में मंथन

Delhi Police पर महिला पत्रकारों से मारपीट का आरोप, Press Club of India ने जांच की मांग की