निधि राजदान ऑनलाइन धोखाधड़ी की हुईं शिकार, हार्वर्ड ने नहीं की थी नौकरी की पेशकश

By अनुराग गुप्ता | Jan 16, 2021

नयी दिल्ली। एनडीटीवी इंडिया की पूर्व पत्रकार निधि राजदान फिशिंग (ऑनलाइन धोखाधड़ी) हमले की शिकार हो गई हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर से दी है। दरअसल, निधि राजदान एनडीटीवी इंडिया में सीनियर एंकर थीं और उन्हें हार्वर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा एसोसिएट प्रोफेसर की नौकरी की पेशकश की गई। जिसके बाद उन्होंने एनडीटीवी इंडिया छोड़कर हार्वर्ड जाने का फैसला किया। 

इसे भी पढ़ें: वेल्डिंग प्लांट के नाम पर 16 लाख की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार 

निधि राजदान ने बताया कि यूनिवर्सिटी की तरफ से मिली जानकारी के बाद मुझे पता चला कि मैं ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकार हुई हूं और मुझे हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से एसोसिएट प्रोफेसर की नौकरी की पेशकश नहीं हुई थी। उन्होंने अपने बयान में यह भी बताया कि उनके व्यक्तिगत डेटा और सोशल मीडिया अकाउंट से मिली जानकारी को चुराकर उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। इसके लिए उन्होंने पुलिस के समक्ष शिकायत भी दर्ज कराई है।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा