दिल्ली में गठबंधन होता है तो कांग्रेस को दो से अधिक सीटें नहीं देगी AAP

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2019

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी गठबंधन के मुद्दे पर अभी संभावनाएं तलाश रही है लेकिन अगर केवल राष्ट्रीय राजधानी में गठबंधन होता है तो वह कांग्रेस को दो से अधिक सीटें नहीं देगी। यह जानकारी सूत्रों ने दी। इस सिलसिले में एक बैठक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर मंगलवार को हुई और इसमें वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, संजय सिंह और सत्येन्द्र कुमार जैन ने हिस्सा लिया।

बैठक के बाद पार्टी ने कहा कि वह कांग्रेस के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है और मामले पर आगे बढ़ने के लिए एक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। आप ने सिंह को कांग्रेस के साथ गठबंधन पर वार्ता के लिए नियुक्त किया है लेकिन कांग्रेस ने अभी कोई प्रतिनिधि नियुक्त नहीं किया है। 

इसे भी पढ़ें: पटनायक के किले में सेंध लगाने की कोशिश, ओडिशा में PM का बंपर प्रचार

आप के सूत्रों ने बताया कि अगर कांग्रेस केवल दिल्ली में गठबंधन करना चाहती है तो यह पांच और दो के अनुपात में होगा और अगर दिल्ली और हरियाणा दोनों जगहों पर गठबंधन होता है तो राष्ट्रीय राजधानी में यह अनुपात चार और तीन का होगा जबकि हरियाणा में अनुपात छह, तीन और एक का होगा। सूत्रों ने बताया कि गठबंधन होने पर हरियाणा में कांग्रेस छह, जननायक जनता पार्टी तीन और आप एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।

प्रमुख खबरें

Salman Khan Case में आरोपी की मौत पर संजय राउत का बड़ा बयान, पूरा मामला रहस्यपूर्ण, जब सरकार बदलेगी तो...

कर्नाटक में विधान परिषद की छह सीट के लिए तीन जून को चुनाव

पार्सल में मँगवाये इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में हुआ धमाका, बाप -बेटी की मौत

बिहार में नहीं होगी लालटेन युग की वापसी, Rajnath Singh बोले- बिना लोकलाज नहीं चल सकता लोकतंत्र