कंप्यूटर जैसे तेज दिमाग वाला बच्चा चाहती हैं तो प्रेग्नेंसी में खाएं ये चीज़ें

By कंचन सिंह | Feb 05, 2019

गर्भावस्था में ही बच्चे का दिमागी विकास शुरू हो जाता है। ऐसे में शिशु कितना बुद्धिमान होगा यह मां की डायट पर भी बहुत हद तक निर्भर करता है। तेज़ दिमाग वाले बच्चे की चाहत रखने वाली महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी डायट में यह चीज़ें ज़रूर शामिल करनी चाहिए।

अंडा- अंडे में कोलिन नामक तत्व होता है तो जो दिमाग के विकास के लिए जरूरी है। इससे याद्दाशत बढ़ती है। साथ ही अंडे में आयरन और प्रोटीन भी होता है जो दिमागी विकास के लिए जरूरी है। याद रखिए कोलिन अंडे की जर्दी में पाया जाता है इसलिए अब से पूरा अंडा खाइए, सिर्फ उसका सफेद हिस्सा नहीं।

पालक- प्रेंग्नेसी के दौरान पालक खाना भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फोलेट डीएनए और सेल्स की संरचना के विकास में बहुत मददगार होता है। पालक में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और ढेर सारे मिनरल्स भी होते हैं जो दिमाग के विकास में मदद करते हैं। याद रखिए पालक को बहुत ज़्यादा नहीं पकाना चाहिए, वरना इसमें मौजूद फोलेट खत्म हो जाता है।

इसे भी पढ़ेंः परीक्षा के दिनों में अवश्य करें इन योगासनों का अभ्यास, होगा बड़ा लाभ

दाल-  दाल में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। प्रेग्नेंसी के बाद तो दाल में घी डालकर खाने की सलाह दी ही जाती है, प्रेग्नेंसी के दौरान भी दाल खाना ज़रूरी है। दाल आयरन का भी बेहतरीन स्रोत है।

दही- दही में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है इसलिए प्रेग्नेंट महिलाओं को अपनी डायट में दही भी ज़रूर शामिल करना चाहिए। इससे भ्रूण के दिमाग के विकास में मदद मिलती है।

ऐवकाडो- इंसान का दिमाग 60% वसा से बना है और इसके लिए जिस फैट की जरूरत है वह ऐवकाडो में भरपूर मात्रा में होता है। इसमें मोनोअनसेचुरेटेड फैट पाया जाता है जिससे दिमाग के विकास में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ेंः वेगन डायट की वजह से फिट रहते हैं विराट कोहली, जानिये ये है क्या ?

कद्दू के बीज- आपको शायद जानकर अजीब लगेगा लेकिन कद्दू का बीज गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें जिंक पाया जाता है जो बच्चे के दिमागी विकास के लिए जरूरी है। इसे सलाद में या यूं ही खा सकते हैं।

मूंगफली- मूंगफली को भी डायट में शामिल करना ज़रूरी है। इसमें हर तरह का जरूरी पोषक तत्व होता है जो बच्चे के दिमागी विकास के लिए जरूरी है। इसमें प्रोटीन, फैट, विटामिन बी और फोलेट पाया जाता है। इसमें विटामिन ई भी होता है जो डीएचए के लिए जरूरी होता है। मूंगफली को भूनकर या इसकी चटनी बनाकर खा सकते हैं।

-कंचन सिंह

प्रमुख खबरें

Ben Stokes फिर Nightclub विवाद में फंसे, ECB ने शुरू की जांच, England टीम में मचा हड़कंप।

New York: Basketball मैच देखने पहुंचे Donald Trump, तालियों से नहीं, हूटिंग से हुआ स्वागत

French Open 2026: Alexander Zverev का सालों का इंतजार खत्म, जीता पहला Grand Slam खिताब

World Cup में Iran Team का Protest Badge, FIFA के कड़े नियमों से बढ़ा टकराव