IFFI 2019 का समापन, फ्रेंच फिल्म पार्टिकल्स को मिला गोल्डन पीकॉक अवॉर्ड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2019

पणजी। फ्रांसीसी निर्देशक ब्लेज हैरीसन द्वारा निर्देशित और एश्ले फियालोन द्वारा निर्मित फिल्म ‘‘पार्टिकल्स’’ को यहां बृहस्पतिवार कोसंपन्न हुए 50वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्मोत्सव (इफ्फी) 2019 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए प्रतिष्ठित ‘गोल्डन पिकॉक’ पुरस्कार मिला। इस पुरस्कार के तहत 40 लाख रूपये की नकद राशि, गोल्डन पिकॉक ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह फिल्म किशोरावस्था के रहस्यों को समेटे हुए है। ब्लेज हैरीसन समारोह में उपस्थित नहीं थे और उन्होंने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पुरस्कार के लिए ज्यूरी का धन्यवाद किया और कहा कि इससे उन्हें भविष्य में और बेहतर फिल्में बनाने का आत्मविश्वास और ताकत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: इस विज्ञापन को लेकर हो रही है ऋतिक रोशन की आलोचना

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार ब्राजीलियाई फिल्म ‘‘मैरीगेला’’ में एक क्रांतिकारी के करिश्माई चरित्र को परदे पर उतारने के लिए सियू जार्ज को प्रदान किया गया। इसी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार ‘‘माई घाट : क्राइम नंबर 103/2005’’ के लिए उषा जाधव को प्रदान किया गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार के तहत दस . दस लाख रूपये की नकद धनराशि, सिल्वर पिकॉक ट्राफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। ज्यूरी के विशेष पुरस्कार की श्रेणी में निर्देशक और पटकथा लेखक पेमा त्सेदान को उनकी फिल्म ‘‘बैलून’’ के लिए प्रदान किया गया। 

इसे भी पढ़ें: अब कोई फिल्म नहीं करेंगे अमिताभ बच्चन, बॉलीवुड से लेंगे लंबा ब्रेक

यह फिल्म तिब्बत के घास के मैदानों में रहने वाले एक परिवार की कहानी है। फिल्म सवाल उठाती है कि जीवन और मौत के चक्र में किस चीज की अहमियत अधिक है, आत्मा की या वास्तविकता की? वेनिस में 2019 में इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर किया गया था। पुरस्कार के तहत 15लाख रूपये की नकद राशि, सिल्वर पिकॉक ट्राफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। किसी फिल्म निर्देशक की पहली श्रेष्ठ फिल्म श्रेणी का पुरस्कार अमीन सिदी बोमिदियन को उनकी फिल्म ‘अबू लैला’ और मैरियर ओल्टेन की ‘मॉन्स्टर्स’ को प्रदान किया गया। इसके तहत विजेता निर्देशकों को 10 लाख रूपये की नकद राशि, सिल्वर पिकॉक ट्राफी और प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया।

इसे भी पढ़ें: अमीषा पटेल के खिलाफ चेक बाउंस होने की शिकायत दर्ज, 27 जनवरी को पेशी का आदेश

अभिषेक शाह की ‘‘हेलारो’’ को ज्यूरी के विशेष उल्लेख श्रेणी के तहत पुरस्कृत किया गया। ज्यूरी का फिल्म के बारे में कहना था कि फिल्म भले ही आज से 45 साल पहले के समय को लेकर बनायी गयी है लेकिन फिल्म में महिला सशक्तिकरण को लेकर दर्शाया गया मुद्दा आज भी प्रासंगिक है। इफ्फी समापन समारोह में गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव अमित खरे सहित फिल्म जगत की जानी मानी हस्तियां मौजूद थीं। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के साथ 20नवंबर से शुरू हुआ इफ्फी समारोह आज संपन्न हो गया। 

प्रमुख खबरें

महंगाई का डबल झटका: April Inflation Rate साल के शिखर पर, RBI ने भी दी बड़ी Warning

WPL 2025 की Star Shabnim Ismail की वापसी, T20 World Cup में South Africa के लिए फिर गरजेंगी

क्रिकेट में Rahul Dravid की नई पारी, European T20 League की Dublin फ्रेंचाइजी के बने मालिक

El Clásico का हाई ड्रामा, Barcelona स्टार Gavi और Vinicius के बीच हाथापाई की नौबत