IMD की चेतावनी: Delhi में Red Alert, लगातार बारिश से लोग परेशान, Himachal में भी Flood-Landslide

By अंकित सिंह | Jul 28, 2026

मंगलवार को राजधानी के कई इलाकों में ज़ोरदार बारिश हुई और भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शहर के लिए अगले कुछ घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और दिल्ली में हल्की से लेकर भारी बारिश होती रही। शहर की कई जगहों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की खबरें आईं। मौसम विभाग ने राजधानी में अगले कुछ घंटों तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान और तेज़ हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की जानकारी के अनुसार, सुबह 8:30 बजे तक सफदरजंग में कुल 32.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, इसके बाद रिज में 37.6 मिमी, लोदी रोड में 36.7 मिमी, आयानगर में 4.0 मिमी और पालम में 0.8 मिमी बारिश हुई।

वहीं, हिमाचल प्रदेश में राजधानी शिमला समेत कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई जबकि चंबा जिले में भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ है जहां करीब एक दर्जन वाहन और कई मकान मलबे में दब गए। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, सोमवार शाम भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद प्रदेश में कुल 108 सड़कें बंद हो गईं तथा 38 पेयजल योजनाएं और नौ ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के 12 में से सात जिलों में कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में अचानक मध्यम स्तर की बाढ़ के खतरे की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात, कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा

मौसम विभाग ने 30 जुलाई तक और तीन अगस्त को हिमाचल प्रदेश के चार से पांच जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग देश में मौसम संबंधी अलर्ट जारी करने के लिए चार रंगों का उपयोग करता है। ये रंग और इनके संदेश.... ग्रीन (किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं), येलो (नजर रखें और निगरानी करते रहें), ऑरेंज (तैयार रहें) और रेड (कार्रवाई/सहायता की जरूरत) हैं। ‘ऑरेंज अलर्ट’ का अर्थ है संभावित बिजली कटौती और परिवहन, रेल, सड़क तथा हवाई यात्रा में संभावित व्यवधान के लिए तैयार रहें। ‘रेड अलर्ट’ का अर्थ है कार्रवाई करें, अत्यंत खराब मौसम के कारण परिवहन और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका है और जन-जीवन को खतरा हो सकता है।

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

प्रमुख खबरें

देहरादून में भारी बारिश से 15 दिन पहले खुला पुल का संपर्क मार्ग धंसा, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

ट्राई रिपोर्ट: जून में दूरसंचार ग्राहकों की संख्या बढ़कर 134.8 करोड़ हुई, भारती एयरटेल सबसे आगे रही

प्रधानमंत्री की पोस्ट हटाने के बाद सरकार ने मेटा के वैश्विक लोक नीति प्रमुख को किया तलब

Sunny Deol की फिल्म Batwara 1947 का Trailer रिलीज, विभाजन का दर्द और जज्बात देख भावुक हुए फैंस