सेना संभल जाए नहीं तो... जेल में बैठे इमरान ने आर्मी चीफ मुनीर को लेटर लिख धमका दिया

By अभिनय आकाश | Feb 10, 2025

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने जेल से सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को खुला पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने सेना की राजनीति में दखल और असंवैधानिक कदमों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सेना से संविधान के दायरे में लौटने और राजनीति से दूरी बनाने को कहा है। खान, जो अडियाला जेल में एक साल से ज्यादा दिनों से बंद हैं, इसमें कहा कि सेना को संवैधानिक सीमाओं में लौटना चाहिए। इमरान ने जेल में दुर्व्यवहार का आरोप भी लगाया। कहा कि 20 दिन तक जेल में अकेले रखा गया। सूरज की रोशनी तक नहीं थी। आरोप लगाया कि उनकी पत्नी बुशरा बीबी को भी जेल में परेशान किया जा रहा है। खान ने कहा, कोर्ट के आदेशों के बावजूद उन्हें परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने नहीं दिया जा रहा। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan में केजरीवाल क्यों हुए वायरल, दिल्ली में AAP की हार पर बौखलाया पड़ोसी मुल्क?

उन्होंने कहा कि हालांकि, दूसरे पक्ष ने न तो सद्भावना दिखाई और न ही इच्छाशक्ति, जिससे गतिरोध पैदा हुआ। अयूब की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब पीटीआई और सरकार के बीच वार्ता ठप पड़ गई है, जो महीनों के बढ़े हुए राजनीतिक तनाव के बाद दिसंबर के अंत में शुरू हुई थी। पीटीआई ने नौ मई के दंगों और नवंबर 2024 के विरोध प्रदर्शनों की जांच के लिए न्यायिक आयोग बनाने में सरकार की विफलता का हवाला देते हुए चौथे दौर की वार्ता में भाग लेने से इनकार कर दिया है।

प्रमुख खबरें

Festival Season से पहले Sugar Price में भारी उछाल, सरकार ने Import Duty हटाने और स्टॉक लिमिट पर शुरू किया विचार

पाकिस्तान में अक्टूबर से क्रिकेट का घमासान, श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ खेलेगा त्रिकोणीय श्रृंखला

Manchester City के Midfield में मची खलबली, Rodri के बाद Tijjani Reijnders ने भी Al Qadsiah से मिलाया हाथ

Jose Mourinho का बड़ा खुलासा: Real Madrid के प्रस्ताव पर संशय में थे Rodri, इसलिए Barcelona जाना ही बेहतर