अखिलेश-जयंत की रैली में जेब कतरों की मौज, उड़ा रहे लोगों के मोबाइल और कैश

By अंकित सिंह | Feb 04, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अपने चरम पर है। सभी पार्टियों के प्रमुख नेता लगातार उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रचार कर रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश फिलहाल सभी नेताओं के केंद्र में है क्योंकि पहले और दूसरे चरण में इधर ही चुनाव होने हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा और समाजवादी पार्टी-रालोद गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। भाजपा के दिग्गज नेता पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। दूसरी ओर जयंत चौधरी और अखिलेश यादव भी अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार विजय रथ यात्रा निकाल रहे हैं। नेताओं की रैलियों में काफी भीड़ भी देखने को मिल रही है। लेकिन अब जो खबर आ रही है वह वाकई में हैरान करने वाली है।

इसे भी पढ़ें: ओवैसी पर हुए हमले की अखिलेश ने की निंदा, बोले- UP से अपराधी भाग गए थे तो हमला करने वाला कौन है ?

अखिलेश और जयंत की रैली में शामिल होने वाले लोगों के सामान चोरी होने की खबर थाना तक भी पहुंच रही है। कोई अपने मोबाइल चोरी होने की बात कह रहा है तो कोई पैसे चोरी होने की बात कह रहा है। पुलिस के मुताबिक फिलहाल लोगों की जानकारी पर जांच की जा रही है। अगर ऐसा पाया जाता है तो दोषी लोगों पर कार्रवाई भी की जाएगी। शिकार लोगों के अनुसार जब वे अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के अभिवादन के लिए अपना हाथ ऊपर उठा रहे थे तभी जेब कतरों ने उनकी जेब साफ कर दी और फिर से गायब हो गए। कुल मिलाकर देखें तो नेताओं की निकलने वाली रैली में जेब कतरों की भी चांदी है। वह भीड़ का फायदा उठा कर अपना काम आसानी से कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

अब E20 को लेकर बड़ा हंगामा: पूनावाला भूख हड़ताल पर, केजरीवाल शुरू करेंगे कैंपेन

Jammu के खौर सेक्टर में सेना की बड़ी कार्रवाई, Pakistan का Chinese Drone मार गिराया

Shaheed Udham Singh की शहादत पर बोले CM Bhagwant Mann, स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का Punjab बनाने की दोहराई प्रतिबद्धता

Goan Architecture और विरासत के संरक्षण पर Delhi में मंथन, CM Pramod Sawant बोले- विकास के साथ परंपरा भी जरूरी