कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध मार्च के मद्देनजर दिल्ली में आने-जाने के मार्ग बदले गये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2021

नयी दिल्ली। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के सदस्यों द्वारा विरोध मार्च के आयोजन के मद्देनजर दिल्ली यातायात पुलिस ने शुक्रवार को यात्रियों को बंद मार्गों के बारे में जानकारी दी और परेशानी से बचने के लिए मार्ग परिवर्तन का सुझाव दिया। दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्विटर के जरिए लोगों को सूचित किया कि झारोड़ा कलां सीमा पर मार्ग बंद हैं और यात्रियों से कहा कि वे किसानों के आंदोलन के मद्देनजर इन मार्गों पर जाने से बचें।

इसे भी पढ़ें: यूपी के कई जिलों और दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश के आसार : CM योगी का आदेश-प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

प्रदर्शनकारियों ने गुरुद्वारा रकाब गंज से संसद तक मार्च निकालने का आह्वान किया था। दिल्ली पुलिस ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘गुरुद्वारा रकाब गंज रोड, आरएमएल अस्पताल, जीपीओ, अशोक रोड, बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर किसान आंदोलन के कारण भीड़भाड़ होगी अत: इन मार्गों का इस्तेमाल करने से कृपया बचें।’’ पुलिस के मुताबिक सरदार पटेल मार्ग से धौला कुआं मार्ग भी बंद है। उसने मार्ग परिवर्तन अन्य संबंधी जानकारी भी दी।

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी