बंगाल में अमित शाह ने राष्ट्रपति शासन वाली मांग को किया खारिज, नेताओं से बोले- संघर्ष करें, सत्ता में आएं

By अंकित सिंह | May 07, 2022

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह 2 दिनों के बंगाल दौरे पर थे। अमित शाह का यह बंगाल दौरा ऐसे समय में हो रहा था, जब पार्टी के अंदर लगातार उथल-पुथल मची हुई है। कई नेता पार्टी छोड़ चुके हैं जबकि कई नाराज बताए जा रहे हैं। इन सबके बीच अमित शाह ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरने की कोशिश की। अमित शाह का यह दौरा 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी बेहद महत्वपूर्ण था। इस दौरान अमित शाह ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक भी की। इस बैठक में अमित शाह ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर उन्हें गुरु मंत्र भी दिया।

इसे भी पढ़ें: 'हमारी संस्कृति को कोई नहीं मिटा सकता', विक्टोरिया मेमोरियल में अमित शाह बोले- शक्ति की पूजा है दुर्गा पूजा

अमित शाह ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को दूसरे राज्यों का भी उदाहरण दिया जहां कई वर्षों तक विपक्ष के रूप में मेहनत के बाद भाजपा सत्ता में आयी। उन्होंने कहा कि शाह ने सलाह दी कि जब पार्टी विपक्ष में होती है तो उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और पार्टी को उन चुनौतियों का सामना करना ही होगा। इसके साथ ही काशीपुर में भाजयुमो के कार्यकर्ता अर्जुन चौरसिया की मौत को ‘‘राजनीतिक हत्या’’ बताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से इसकी जांच कराने की मांग की। 

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath का तंज: Rajya Sabha Election से तय हुआ 2027 का गणित, 80-20 की लड़ाई

अच्छी फिल्म बनाओ, लोगों का मनोरंजन करो, चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

FADA रिपोर्ट: सितंबर में EV रिटेल बिक्री 74 फीसदी उछली, 3.33 लाख यूनिट का रिकॉर्ड

लंच के बाद जंतर-मंतर जा रहे विपक्षी सांसद, राहुल गांधी बोले- अब वहीं देंगे धरना, हर FIR मेरे लिए मेडल