उप-निर्वाचन के दृष्टिगत पुलिस, आबकारी एवं कराधान व आयकर विभाग को आवश्यक निर्देश जारी

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 18, 2021

शिमला । मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हिमाचल प्रदेश, सी. पालरासु की अध्यक्षता में उप-निर्वाचन-2021 के दृष्टिगत आज राज्य नोडल अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस, आबकारी एवं कराधान तथा आयकर विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में हिस्ट्रीशीटर, घोषित भगौड़े तथा अन्य अपराधियों के विरुद्ध निवारक उपाय करने व लंबित गैर जमानती वारंट के निष्पादन के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त शस्त्र जमा करवाने, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती के लिए कार्य योजना, उड़न दस्तों व अन्य प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करने तथा दैनिक आधार पर विभिन्न गतिविधियों की रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए गए।

इसे भी पढ़ें: गणेश दत्त ने कहा--आशा कुमारी द्वारा रावण शब्द का प्रयोग उचित नहीं

बैठक में आबकारी विभाग को निर्देश दिए गए कि उप-निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण होने तक आरटीओ चेकपोस्ट और सीमाओं पर स्थित चेक पोस्ट में सभी वाहनों की आवाजाही पर गहनता से निगरानी रखी जाए। उप-निर्वाचन से संबंधित कांगड़ा, सोलन, शिमला, मंडी, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल-स्पीति तथा चंबा जिला के सभी शराब भंडारों व भट्टियों को चैबीसों घंटे सीसीटीवी निगरानी के अधीन रखने तथा पुलिस कर्मियों की समुचित व्यवस्था कर बिना वैध लाइसेंस के किसी भी तरह की शराब की आपूर्ति पर निगरानी रखने को कहा गया।

इसे भी पढ़ें: फतेहपुर को फतेह कराना है जयराम सरकार को मजबूत बनाना है - राकेश पठानिया

आयकर विभाग को निर्देश दिए गए कि उप-निर्वाचन अवधि में हवाई अड्डों, होटल, वित्तीय दलालों (फाइनेंसियल ब्रोकर), रोकड़ संदेशवाहकों (कैश कूरियर) और अन्य संदिग्ध एजेंसियों अथवा व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजदीकी से नजर रखें, ताकि अघोषित नगदी के प्रवाह को रोका जा सके। इसके लिए विभाग को संबंधित जिलों की प्रवर्तन एजेंसियों व जिला निगरानी सेल के साथ समन्वय स्थापित करने तथा 10 लाख रुपए से अधिक के संदिग्ध प्रकृति के जमा अथवा निकासी के मामलों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए गए।

इसे भी पढ़ें: कारगिल फतह के बाद मण्डी फतह को तैयार ब्रिगेडियर . केन्द्र सरकार ने दी प्रदेश को अनेक कल्याणकारी योजनाएं --कश्यप

बैठक में पुलिस महानिरीक्षक (एपी एंड टी) जेपी सिंह, अतिरिक्त निदेशक (अन्वेषण) आयकर अंकुर आल्या, नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त आयुक्त, राज्य कर एवं आबकारी हितेश शर्मा, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नीलम दुल्टा तथा उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच.एल. धीमान भी उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

ईरान युद्ध और तेल की कीमतों पर Donald Trump का बड़ा बयान: मध्यावधि चुनाव में हार स्वीकारी, कहा- जरूरत पड़ी तो फिर उठाऊंगा वही कदम

विदेशी बाजार में US Dollar की मजबूती से गिरा Rupee, शुरुआती कारोबार में 94.55 पर पहुंचा

Washington Politics 2026 | ट्रम्प प्रशासन में दरार और 2028 की बिसात! JD Vance की न्यू राइट रणनीति, ईरान युद्ध का संकट और पेंटागन में उथल-पुथल

Ekadashi Vrat: सुख समृद्धि और पापों से मुक्ति के लिए Rama Ekadashi पर करें Lord Vishnu का पूजन