श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को धोया, डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले 16वें भारतीय क्रिकेटर बनें

By रेनू तिवारी | Nov 26, 2021

भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाजों में शामिल श्रेयस अय्यर ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण शतक लगाया। उन्होंने दुनिया के 110वें बल्लेबाज के तौर पर यह उपलब्धि हासिल की। श्रेयस भारत के 16वें बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू मैच में शतक लगाया है। इससे पहले डेब्यू में शतक लगाने वालों मे भारतीयों खिलाड़ियों में शिखर धवन, रोहित शर्मा, गुंडप्पा विश्वनाथ, पृथ्वीराज शॉ, सौरव गांगुली, सुरिंदर अमरनाथ, सुरेश रैना, लाला अमरनाथ, अब्बास अली बेग, मोहम्मद अजहरुद्दीन, दीपक शोधन, हनुमंत सिंह, शेर के बीरेंद्र सहवाग शामिल हैं।

 

इसे भी पढ़ें: ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने मुंबई वाला अपना आलीशान अपार्टमेंट बेचा, जानिए कितने करोड़ में हुई डील


पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले अय्यर 16वें भारतीय क्रिकेटर

श्रेयस अय्यर अपने पहले टेस्ट में शतक जमाने वाले 16वें भारतीय बल्लेबाज बन गए जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन यह कमाल किया। इसके साथ ही वह लाला अमरनाथ, गुंडप्पा विश्वनाथ और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली जैसे महान खिलाड़ियों की जमात में शामिल हो गए। मुंबई के वर्ली इलाके के रहने वाले अय्यर ने ग्रीन पार्क स्टेडियम पर 171 गेंद में 13 चौकों और दो छक्कों की मदद से 105 रन बनाये। उन्हें टिम साउदी ने आउट किया। कानपुर में पहला टेस्ट खेलकर शतक बनाने वाले वह विश्वनाथ के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पदार्पण टेस्ट में शतक जमाने वाले वह तीसरे भारतीय हैं। उनसे पहले अर्जन कृपाल सिंह (1955) और सुरिंदर अमरनाथ (1976) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट खेलकर शतक जमाया था। पहले टेस्ट में शतक जमाने वाले भारतीय क्रिकेटरों की सूची इस प्रकार है।

 

इसे भी पढ़ें: भारतीय क्रिकेटरों के लिए हलाल मांस भेजने की सिफारिश पर मचा बवाल, BCCI पर उठे सवाल


शिखर धवन है सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी

डेब्यू मैच में शतक जड़ने वाले ऐसा लाला अमरनाथ पहले भारतीय थे। उन्होंने 1933 में मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ अपने जीवन के पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 117 रन बनाए। शिखर धवन के नाम भारतीय द्वारा अपने डेब्यू टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। धवन ने 14 मार्च 2013 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली टेस्ट से डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने 174 बॉल पर 187 रन की पारी खेली थी।


श्रेयस से पहले यह उपलब्धि हासिल करने वाले पृथ्वी अंतिम भारतीय थे। उन्होंने 2016 में राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में 134 रन बनाए थे। दूसरे शब्दों में कहें तो तीन साल बाद श्रेयस ने भारतीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया।


प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti को मत मांगने के लिए बच्ची का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

SP ने आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की कोशिश की, राम का अपमान किया: Adityanath

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा