ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने मुंबई वाला अपना आलीशान अपार्टमेंट बेचा, जानिए कितने करोड़ में हुई डील

ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने अंधेरी वेस्ट में स्थित अपार्टमेंट को दिसंबर 2017 में खरीदा था। हालांकि इस अपार्टमेंट की रजिस्ट्री मार्च 2018 में हुई थी। उस वक्त इसकी कीमत 14.50 करोड़ रुपए के आस-पास थी। उन्होंने 17.58 करोड़ रुपए में जेबीसी इंटरनेशनल को अपना आलीशान अपार्टमेंट बेच दिया।
मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर उनकी पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ तीखी बहसें होती रहती हैं। इसी बीच एक खबर सामने आई है, जिसके मुताबिक ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने मुंबई स्थित अपने एक आलीशान अपार्टमेंट को 17.58 करोड़ रुपए में बेच दिया है। इसकी जानकारी zapkey.com के माध्यम से मिली। बताया जा रहा है कि zapkey.com के पास इस अपार्टमेंट के दस्तावेज मौजूद हैं। जिसके मुताबिक 18 नवंबर को हरभजन सिंह के अपार्टमेंट की डील हुई और इसे जेबीसी इंटरनेशनल ने खरीदा है।
इसे भी पढ़ें: हरभजन ने मोहम्मद आमिर को दिया मुंहतोड़ जवाब, इमरान से की तमीज सिखाने वाले स्कूल खोलने की अपील
हरभजन ने कब खरीदा था अपार्टमेंट ?अंग्रेजी समाचार वेबसाइट 'मनी कंट्रोल' की रिपोर्ट के मुताबिक ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने अंधेरी वेस्ट में स्थित अपार्टमेंट को दिसंबर 2017 में खरीदा था। हालांकि इस अपार्टमेंट की रजिस्ट्री मार्च 2018 में हुई थी। उस वक्त इसकी कीमत 14.50 करोड़ रुपए के आस-पास थी।श्रीलंका के खिलाफ अपना अंतिम टेस्ट मुकाबला खेलने वाले हरभजन सिंह ने 1998 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में पदार्पण किया था। उन्होंने अपने टेस्ट कॅरियर में कुल 103 मुकाबले खेले। जिसमें उन्होंने 417 विकेट चटकाए। जबकि उन्होंने बल्लेबाजी भी खूब की। ऑफ स्पिनर ने 2 शतक और 9 अर्धशतक की बदौलत 18.24 के औसत से 2225 रन बनाए।
इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी गेंदबाज ने हरभजन सिंह से लिया पंगा, मजाक के नाम पर कह दिए अपशब्द, भज्जी के जवाब से हुआ मुंह बंद
वहीं एकदिवसीय मुकाबलों की बात की जाए तो उन्होंने साल 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपना आखिरी एकदिवसीय मुकाबला खेला था। अपने एकदिवसीय कॅरियर में हरभजन सिंह ने कई बार टीम को मुश्किल हालातों से निकालकर सफलता दिलाई थी। उन्होंने 236 मुकाबलों में 269 विकेट चटकाए थे। इस दौरान उन्होंने 3 बार 5-5 विकेट झटके थे। वहीं दमदार बल्लेबाजी करते हुए लंबे-लंबे छक्के भी जड़ चुके हैं। उन्होंने कुल 1237 कीमती रन भारतीय टीम के लिए बनाए हैं।
अन्य न्यूज़












