INDIA Alliance एकजुट! Hyderabad में अगली बैठक, सरकार के खिलाफ नई रणनीति का रोडमैप

By अंकित सिंह | Jun 08, 2026

विपक्षी इंडिया गठबंधन के कुछ शीर्ष नेताओं ने इसके घटक दलों के बीच उभरते मतभेदों के मद्देनजर कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मुलाकात की। यह बैठक अब खत्म हो गई है। इस बैठक में कांग्रेस की सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे, तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव, आरजेडी के तेजस्वी यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला और पीडीपी की महबूबा मुफ्ती सहित कई विपक्षी नेताओं के साथ-साथ वामपंथी नेता भी उपस्थित थे।

खरगे ने कहा कि उद्धव ठाकरे जी और हेमंत सोरेन जी भी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए और उन्होंने अपने विचार साझा किए। वे भी इन सभी मुद्दों पर सहमत हैं। उन्होंने कहा कि यह सहमति बनी कि इंडिया गठबंधन के सभी पक्ष हर दो महीने में मिलेंगे। अगली बैठक अगस्त में हैदराबाद में होगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधान न्यायाधीश को एसआईआर, चुनाव में ‘वोट की लूट’ और ‘चोरी’ के मुद्दे पर पत्र लिखने पर सहमति बनी।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि लाखों युवाओं के साथ विश्वासघात करने वाले केंद्रीय शिक्षा मंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग करने पर सर्वसम्मति से सहमति बनी। केंद्र को अर्थव्यवस्था की अस्थिर अवस्था, बेरोजगारी, महंगाई और किसानों के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तुरंत सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र के दौरान सुचारू समन्वय के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं की बैठकें जारी रहेंगी। 

इसे भी पढ़ें: INDIA Bloc बैठक के बीच TMC में बड़ा सियासी भूकंप, 14 सांसदों ने BJP नेताओं से की मुलाकात, शुभेंदु भी रहे मौजूद

खरगे ने कहा कि ‘इंडिया’गठबंधन के घटक दलों के नेताओं ने हर दो महीने में बैठक करने पर सहमति जताई है, अगली बैठक अगस्त में हैदराबाद में होगी। आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा के विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि पांच मुद्दों पर सहमति बन गई है और हम सभी उन्हें उठाने के लिए एकजुट हैं...अगर चुनाव मतपत्रों के माध्यम से होते हैं, तो भाजपा के पास कोई मौका नहीं होगा।

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

प्रमुख खबरें

Middle East में तनाव बढ़ा! Iran ने IAEA प्रमुख Grossi को घेरा, कहा- जानबूझकर कर रहे बदनाम

Chai Par Sameeksha: ममता बनर्जी ने जो बोया वो काटा, MLAs के बाद MPs का विद्रोह TMC को खत्म कर देगा!

West Asia संकट: Israel-Iran में फंसे भारतीयों के लिए MEA का अलर्ट, जारी की गई Travel Advisory

West Asia में बढ़ा तनाव, Iran-Israel संघर्ष पर भारत की दो टूक- कूटनीति ही एकमात्र रास्ता