INDIA Bloc बैठक के बीच TMC में बड़ा सियासी भूकंप, 14 सांसदों ने BJP नेताओं से की मुलाकात, शुभेंदु भी रहे मौजूद

BJP
ANI
अंकित सिंह । Jun 8 2026 2:12PM

दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक के बीच तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 14 लोकसभा सांसदों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव से मुलाकात की, जिसमें विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद थे। यह घटनाक्रम टीएमसी में गहरे 'विभाजन' और ममता बनर्जी के लिए बढ़ती राजनीतिक चुनौतियों का संकेत है।

एक ओर जहां दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक हो रही है। वहीं दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। 14 सांसद भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मिले हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में टीएमसी को बड़ा झटका लग सकता है। इस मुलाकात के दौरान बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद रहे। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: INDIA Bloc Meeting में खरगे का चौतरफा हमला, Foreign Policy से SIR तक Modi सरकार को घेरा

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता सुखेन्दु शेखर रॉय के पार्टी से इस्तीफा देने के तुरंत बाद, नई दिल्ली में उनकी और टीएमसी के पांच लोकसभा सांसदों की मुलाकात ने नए राजनीतिक कयासों को जन्म दिया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब पार्टी पहले से ही आंतरिक असंतोष की आशंकाओं से घिरी हुई है। राज्यसभा सांसद पद और एआईटीसी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद, सुखेन्दु शेखर राय ने आरजी कर हत्याकांड और बलात्कार की घटना पर कहा, "सत्ता का नशा उनके (टीएमसी के) सिर पर इस कदर चढ़ गया था कि उन्हें लगता था कि दुनिया में कोई उन्हें छू भी नहीं सकता।"

उन्होंने कहा कि बंगाल के इतिहास में पहली बार पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार सत्ता में आई है... मतदान प्रतिशत 97 या 98% के सर्वकालिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। पार्टी ने इस संबंध में कोई विश्लेषण नहीं किया। पिछले पंद्रह वर्षों में सत्ता में रहे मंत्री, पंचायत नेता, पार्षद, महापौर आदि पहुंच से बाहर हो गए। उनसे संपर्क करना भी मुश्किल हो गया था। वे जमीनी हकीकत से पूरी तरह कट चुके थे। हमारे पार्टी कार्यकर्ता, जिन्होंने अपने खून-पसीने से संगठन को मजबूत किया, जिन्होंने वर्षों तक वाम मोर्चे के खिलाफ लड़ाई लड़ी, उन्हें दरकिनार कर दिया गया। इसके बजाय, बिचौलिए, चोर, डाकू और बलात्कारी सामने आ गए। यह सब अब सामने आ रहा है और टेलीविजन पर दिखाया जा रहा है। गांव में सबसे बड़ा घर किसका है? पंचायत नेता का।

इसे भी पढ़ें: INDIA Bloc Meeting से पहले BJP का वार: अंदरूनी कलह से घिरा गठबंधन, AAP भी हुई खिलाफ

उन्होंने दावा किया कि इसमें स्विमिंग पूल, विदेशी पक्षी आदि हैं... करोड़ों रुपये लूटे गए। इसीलिए मैं अब यह मांग कर रहा हूं। मैं अब एक आम नागरिक हूं, और मैं नई सरकार से मांग कर सकता हूं कि वे पिछले पांच वर्षों में बंगाल के हर अस्पताल द्वारा की गई खरीद की जांच करें... एक फोरेंसिक ऑडिट कराया जाना चाहिए... हमारे देश में बलात्कार और हत्या की घटनाएं लगातार होती रही हैं। समाज में इससे ज्यादा जघन्य कुछ नहीं हो सकता। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़