भारत ने चीन से अपने उत्पादों के लिये बेहतर बाजार पहुंच उपलब्ध कराने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2019

नयी दिल्ली। भारत ने व्यापार घाटा कम करने के लिये चीन को चीनी, चावल तथा दवाओं जैसे उत्पादों के लिये बाजार पहुंच बढ़ाने को कहा है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

वाणिज्य सचिव अनूप वाधवन ने आरसीईपी की बीजिंग में चल रही मंत्रिस्तरीय बैठक से इतर शुक्रवार को चीन के उप वाणिज्य मंत्री वांग शोउवेन के साथ बैठक में यह मुद्दा उठाया।

इसे भी पढ़ें: जेट एयरवेज कर्मचारी समूह, आदि ग्रुप ने मिलकर विमानन कंपनी के लिए बोली लगाई

वाधवन ने इस बात पर जोर दिया कि प्रस्तावित आरसीईपी व्यापार करार में भारत और चीन के व्यापार असंतुलन पर गौर किया जाना चाहिये। उन्होंने चीन के उप प्रधानमंत्री हु चुन्हुआ के साथ बैठक में एक ऐसे करार की वकालत की जो व्यापार असंतुलन के मौजूदा स्तर को दूर करे। उन्होंने इस मौके पर विभिन्न भारतीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराये जाने का भी मुद्दा उठाया।

प्रमुख खबरें

CRPF का Zero Tolerance फरमान, सरकार विरोधी Social Media Post पर अब होगी सीधी कार्रवाई

बच्चों को Badminton नहीं खेलने दूंगा, Thomas Cup विनर Satwiksairaj का छलका दर्द

Champions League Final में Arsenal, 20 साल का लंबा इंतजार खत्म, Saka बने जीत के हीरो

शतरंज के किंग Magnus Carlsen का अजेय रथ रुका, एक साल बाद Jorden van Foreest ने दी करारी मात