45 देशों में भारत ने ले ली एंट्री, चीन और अमेरिका के उड़े होश

By अभिनय आकाश | Mar 29, 2025

दुनियाभर में आजकर अमेरिकी टैरिफ और ट्रेड वॉर की चर्चा हो रही है। अमेरिका, चीन और यूरोप आपस में टैरिफ कम या ज्यादा करने की रणनीति बना रहे हैं। लेकिन भारत ने चुपचाप अफ्रीका में ऐसा दांव खेला है, जिसने चीन को बड़ा झटका दिया और अमेरिका को भी सोचने पर मजबूर कर दिया। भारत ने 45 अफ्रीकी देशों में अपनी मजबूत पैठ बना ली है और अब चीन की तरह ही अफ्रीका के दुर्लभ खनीजों पर अपना कब्जा जमा रहा है। यही नहीं भारत अमेरिका से टकराने के लिए भी एक अलग रास्ता खोल रहा है। 

इसे भी पढ़ें: 12 घंटे में पुतिन ने भारत वाली नीति से दुनिया हिला दी, देखते रह गए ट्रंप, रूस ने सभी को चौंका दिया

चीन अफ्रीकी देशों को कर्ज देकर उनकी अर्थव्यवस्था को अपने काबू में कर लेता था। लेकिन भारत सीधे निवेश कर रहा है। अफ्रीका में दुनिया के 30  प्रतिशत दुर्लभ खनीज संसाधन हैं, जिनमें लिथियम, कोबाल्ट, तांबा और निकल शामिल है। भारत ने कांगो, तंजानिया, मोजांबिक और जांबिया में खनिज खनन शुरू कर दिया है। भारत ने 9 हजार वर्ग किलोमीटर जमीन जांबिया में सुरक्षित कर ली है। जहां से तांबा और कोबाल्ट का खनन होगा। अमेरिका भारत से कई उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाने की योजना बना रहा है। लेकिन भारत ने अफ्रीका के 40 से ज्यादा देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट कर लिया है। जिससे अमेरिका को झटका लग सकता है। भारत अब उन सभी भारतीय उत्पादों को अफ्रीका एक्सपोर्ट कर सकता है, जिनपर अमेरिका टैरिफ लगाएगा। यूरोपीयन यूनियन भी भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर चर्चा कर रहा है। जिससे भारत के लिए नए रास्ते खुलेंगे। 

प्रमुख खबरें

महिला टी20 एशिया कप में भारत की शानदार शुरुआत, थाईलैंड को 94 रन से हराया

नेपाल बाढ़: गंडक नदी से कुशीनगर में 13 शव बरामद, जिले के चार कर्मचारी लापता

महिला टी20 एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराया, दीप्ति और शेफाली चमकीं

असम में बुनियादी ढांचे के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार