ड्रोन गतिविधियों को लेकर भारत ने पाक के साथ कमांडर स्तर की वार्ता में दर्ज कराया कड़ा विरोध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2021

जम्मू। भारत ने जम्मू क्षेत्र में बढ़ती ड्रोन गतिविधियों को लेकर शनिवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच सेक्टर कमांडर स्तर की बैठक के दौरान पाकिस्तानी अधिकारियों के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि बैठक पाकिस्तान रेंजर्स के आग्रह पर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुचेतगढ़ क्षेत्र में हुई जिसमें मामलों के समाधान के लिए फील्ड कमांडरों के बीच आवश्यक संपर्क को पुन: क्रियाशील करने का निर्णय हुआ। उन्होंने कहा कि दोनों बलों के कमांडरों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की तथा बीएसएफ प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन गतिविधियों, आतंकी गतिविधियों और सीमा पार से खोदी जाने वाली सुरंगों एवं सीमा प्रबंधन से संबंधित अन्य मुद्दों पर खास जोर दिया। 

प्रमुख खबरें

Roshibina Devi ने Asian Games में जीता रजत पदक, वुशु में भारत का नाम किया रोशन

Cristiano Ronaldo ने संन्यास की अटकलों को नकारा, कहा राष्ट्रीय टीम को अब भी मदद कर सकता हूं

एशियाई खेलों में भारतीय रोवर्स Satnam Singh और Salman Khan ने जीता कांस्य पदक

कर्नाटक में गहराया Drought संकट, डी. के. शिवकुमार ने केंद्र से 50% राहत राशि मांगी