Bangladesh में भारत ने खेल कर दिया! इंतजार करते रहे डार नहीं, युनूस ने मिलने से पहले 3 शर्ते लगा दी

By अभिनय आकाश | Aug 27, 2025

13 साल बाद पाकिस्तान का कोई विदेश मंत्री बांग्लादेश पहुंचा। बड़ी उम्मीद थी कि शेख हसीना के जाने के बाद मोहम्मद युनूस के साथ रिश्ते काफी नजदीक होंगे। लेकिन जैसे ही इशाक डार गए तो पहले तो युनूस ने मिलने के लिए टाइम नहीं दिया। फिर एक दिन इंतजार करते रहे। बताया जाता है कि युनूस बहुत खुश नहीं हैं। वो ये नहीं चाहते हैं कि दुनिया इस तरह से देखे कि हम भारत के खिलाफ जाकर पाकिस्तान के करीब आ रहे हैं। युनूस ने समय दिया और इसके साथ ही कुछ शर्तें रख दी। ये शर्तें थी कि 1971 के नरसंहार के लिए आधिकारिक रूप से माफी मांगनी पड़ेगी। इसके साथ ही दूसरी शर्ते थी कि 4 बिलियन डॉलर का कंपनसेशन देना पड़ेगा। उस वक्त जो संपत्ति का नुकसान हुआ और लोगों को मारा गया। मुलाकात हुई और बात हुई। इसके साथ ही युनूस ने तीसरी शर्त रखी कि बांग्लादेश और पाकिस्तान के रिश्ते द्विपक्षीय नहीं बल्कि सार्क को पुन:जीवित करके होंगे। 

इसे भी पढ़ें: 13 साल बाद पाक विदेश मंत्री ढाका पहुंचे, यूनुस ने SAARC को पुनर्जीवित करने पर जोर दिया

डार ऐसे समय में पड़ोसी देश की यात्रा पर आये हैं जब पिछले साल छात्रों के नेतृत्व में हुए आंदोलन के बाद शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से हटा दिया गया था। बांग्लादेश के विदेश सचिव असद आलम सियाम ने ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डार का स्वागत किया। हिना रब्बानी खार नवंबर 2012 में ढाका जाने वाली पाकिस्तान की आखिरी विदेश मंत्री थीं। उन्होंने उस समय की प्रधानमंत्री शेख हसीना को इस्लामाबाद में होने वाले शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया था। डार को अप्रैल में बांग्लादेश की यात्रा पर जाना था लेकिन पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत के साथ हुए तनाव के कारण इसमें देरी हो गई।

प्रमुख खबरें

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी

आरक्षण पर दिए बयान पर अड़े Shankersinh Vaghela, बोले- माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता

AISA अध्यक्ष Neha की हिरासत पर भड़के INDIA गठबंधन के नेता, पुलिस कार्रवाई की निंदा