चीन पर भारत की चढ़ाई, बंपर एक्सपोर्ट कर दिखाया दम!

By अभिनय आकाश | Sep 17, 2026

भारत और चीन के बीच आर्थिक रिश्तों के मोर्चे से एक बहुत महत्वपूर्ण और चौंकाने वाला आधिकारिक आंकड़ा सामने आया है। ताजा सरकारी आंकड़ों के अनुसार अगस्त के महीने में भारत से चीन को होने वाले निर्यात यानी एक्सपोर्ट्स पर साल दर साल आधार पर 52.35% का जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। यह आंकड़ा इसलिए भी विशेष ध्यान आकर्षित करता है क्योंकि इसी दौरान चीन से भारत आने वाले आयात यानी कि इंपोर्ट्स की वृद्धि दर केवल 17.07% रही है। यानी भारत की एक्सपोर्ट ग्रोथ रेट चीन के इंपोर्ट की तुलना में तीन गुना से भी अधिक तेज हो गई है और आर्थिक एक्सपर्ट्स और व्यापारिक एक्सपर्ट्स इसे दोनों बड़ी एशियाई अर्थव्यवस्था के बीच एक लचीले और मजबूत आर्थिक जुड़ाव के रूप में देख रहे हैं। दरअसल बिजनेस स्टैंडर्ड और आधिकारिक सरकारी रिपोर्ट्स के अनुसार अगस्त में भारत का व्यापारिक निर्यात चीन के लिए बढ़कर 1.9 अरब डॉलर यानी 1.9 बिलियन के पार पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर चीन से भारत का आयात 8.4 अरब डॉलर रहा है। लेकिन यह सकारात्मक गति केवल एक महीने तक सीमित नहीं है। अगर हम मौजूदा वित्त वर्ष के पहले 5 महीनों यानी अप्रैल से अगस्त की पूरी अवधि का जायजा लें तो आंकड़े कुछ और ही हैं। 

इसे भी पढ़ें: भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने के लिए Trump ने उठाया खतरनाक कदम, तुरंत मोदी सरकार ने कर दिया तगड़ा इलाज!


चीन के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ़ कस्टम्स द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष के पहले 8 महीनों में दोनों देशों के बीच कुल द्विपक्षी व्यापार में 22.6% की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके साथ ही दोनों देशों के वाणिज्य और व्यापार अधिकारियों के बीच द्विपक्षी व्यापार को और अधिक व्यवहारिक और संतुलित बनाने पर नियमित चर्चाएं भी हुई हैं। चीन ने भी व्यापारिक चिंताओं को संतुलित तरीके से सुलझाने और पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को विस्तार देने की आवश्यकता पर बल दिया है। खैर कुल मिलाकर दोस्तों भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद भारत और चीन की अर्थव्यवस्था एक दूसरे की आपूर्ति श्रंखलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बन चुकी हैं। भारत के निर्यात में 52% से अधिक का यह उछाल भारतीय विनिर्माण और आपूर्ति क्षमता की मजबूती को दिखाता है।

प्रमुख खबरें

क्या BRICS से जाते ही कोमा में पहुंचे जिनपिंग? भारत में अस्पताल वाली मिस्ट्री!

NSE अपने ही प्लेटफॉर्म पर नहीं कर सकेगा ट्रेडिंग, SEBI चीफ ने खारिज किया ऐसा कोई भी प्रस्ताव

राम जन्मभूमि फैसले पर स्वरा भास्कर का विवादित बयान! एक हिंदू के तौर पर शर्मिंदगी महसूस हुई... शाहरुख खान, सलमान खान को भेजा था मैसेज

PM Modi Birthday पर Varanasi में NDA का शक्ति प्रदर्शन, Viksit Bharat मिशन पर जुटे दिग्गज नेता