भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फलस्तीनी NGO के खिलाफ इजराइली प्रस्ताव का समर्थन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2019

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने अपने अब तक के रूख से हटते हुए संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद में इज़रायल के एक प्रस्ताव के समर्थन में मतदान किया है। इजराइली प्रस्ताव में फलस्तीन के एक गैर-सरकारी संगठन को सलाहकार का दर्जा दिए जाने पर आपत्ति जतायी गयी थी। इजराइल ने कहा कि संगठन ने हमास के साथ अपने संबंधों का खुलासा नहीं किया था।

इजराइल ने संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद में छह जून को मसौदा प्रस्ताव ‘‘एल.15’’ पेश किया। इस प्रस्ताव के पक्ष में रिकार्ड 28 मत पड़े जबकि 15 देशों ने इसके खिलाफ मतदान किया जबकि पांच देशों ने मत विभाजन में भाग नहीं लिया।

इसे भी पढ़ें: इजराइल में किरायेदारों के बीच हुए झगड़े में एक भारतीय नागरिक की मौत

प्रस्ताव के पक्ष में मतदान करने वाले देशों में ब्राजील, कनाडा, कोलंबिया, फ्रांस, जर्मनी, भारत, आयरलैंड, जापान, कोरिया, यूक्रेन, ब्रिटेन, और अमेरिका शामिल हैं। परिषद ने एनजीओ के आववेदन को लौटाने का फैसला किया क्योंकि इस साल की शुरुआत में जब उसके विषय पर विचार किया जा रहा था, गैर-सरकारी संगठन महत्वपूर्ण जानकारी पेश करने में विफल रहा।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह