इजराइल में किरायेदारों के बीच हुए झगड़े में एक भारतीय नागरिक की मौत

indian-national-stabbed-to-death-another-injured-in-israel-knife-attack

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात को नेवे शन्नान गली में बने अपार्टमेंट में रह रहे केरल के निवासी जेरोम आर्थर फिलिप पर हमला किया गया। उसे यहां के इशिलोव अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

तेल अवीव, 10 जून (भाषा) इजराइल के तेल अवीव शहर के एक अपार्टमेंट में किरायेदारों के बीच हुये झगड़े में 15 साल के एक किशोर की हत्या कर दी गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

इसे भी पढ़ें: ‘वॉशिंगटन मॉन्यूमेंट’ में बनेगा नया रिकॉर्ड, 2500 से अधिक लोग मनाएंगे ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात को नेवे शन्नान गली में बने अपार्टमेंट में रह रहे केरल के निवासी जेरोम आर्थर फिलिप पर हमला किया गया। उसे यहां के इशिलोव अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना में घायल हुये केरल निवासी पीटर जेवियर (60) की हालत स्थिर बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें: PIA की उड़ान की यात्री ने शौचालय समझकर आपातकालीन निकास द्वार खोला

पुलिस ने इस सिलसिले में उसी अपार्टमेंट में पीड़ित के साथ रह रहे दो संदिग्ध भारतीयों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि इन किरायेदारों में आपस में झगड़ा हुआ और इस दौरान दो लोगों को घायल कर दिया गया। घटना का पता लगने के बाद पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़