By अनुराग गुप्ता | Jan 11, 2021
लद्दाख। वास्तविक नियंत्रण रेखा को पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाले चीनी सैनिक को वापस भेज दिया गया है। बता दें कि शनिवार को खबर सामने आई थी कि 8 जनवरी को चीन की आर्मी पीएलए का एक सैनिक पैगॉन्ग झील के दक्षिण में लद्दाख में घुस आया था। जिसे भारतीय जवानों ने हिरासत में ले लिया था। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि भारतीय सीमा में घुसे चीनी सैनिक को सीमा प्रोटोकॉल के तहत पूछताछ से बाद छोड़ दिया गया।