पैंगोंग झील के पास पकड़ा गया चीनी सैनिक, हो रही है पूछताछ

भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में चीनी सैनिक को पकड़ा है। उसे पैंगोंग झील के दक्षिण इलाके से पकड़ा गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार भारतीय सेना और खुफिया एजेंसियां चीनी सैनिक से पूछताछ कर रही है।
पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जून महीने से जारी सैन्य तनाव के बीच चीन का एक सैनिक भारतीय सीमा में घुस गया। भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में चीनी सैनिक को पकड़ा है। उसे पैंगोंग झील के दक्षिण इलाके से पकड़ा गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार भारतीय सेना और खुफिया एजेंसियां चीनी सैनिक से पूछताछ कर रही है।
इसे भी पढ़ें: भारतीय सेना ने लद्दाख में चीनी सैनिक को पकड़ा, पूछताछ में रास्ता भटकने की बात कही
बताया जा रहा है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का सैनिक एलएसी लांघकर सीमा में पहुंच गया। लेकिन वहां उसे दबोच लिया गया।
अन्य न्यूज़















