दुबई में रहने वाले भारतीय नहीं कर पाएंगे ऑनलाइन वोटिंग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2019

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे भारतीयों के लिए 2019 के चुनाव में ऑनलाइन वोटिंग की सुविधा नहीं होगी। दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत ने उन अफवाहों को खारिज करते हुए यह बात कही जिनमें कहा गया था कि प्रवासी भारतीय आम चुनावों में ऑनलाइल वोट डाल सकते हैं।

प्रवासी भारतीयों ने शिकायत की थी कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म भ्रम फैलाने वाले ऐसे संदेशों से अटा पड़ा है कि एनआरआई 2019 के चुनाव में ऑनलाइन मतदान कर सकते हैं। दुबई में भारत के वाणिज्य महादूत विपुल ने रविवार को कहा कि 2019 के चुनाव में ई वोटिंग नहीं होगी। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका की व्यापार कार्रवाई की चेतावनी का यूरोप पर असर: सेंट्रल बैंक प्रमुख

उन्होंने खलीज टाइम्स से कहा कि कोई भी नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल (एनवीएसपी) में पंजीकरण करा सकता है और यह सुनिश्चित कर सकता है कि उसका नाम मतदाता सूची में हैं। उन्होंने कहा कि मतदान का एकमात्र तरीका यह है कि व्यक्ति को अपने लोकसभा क्षेत्र में व्यक्तिगत रूप से मौजूद होना होगा।

प्रमुख खबरें

Sawan Pradosh Vrat 2026: सोम प्रदोष व्रत पर शिवलिंग पूजा का महत्व, जानें Puja Timing और शुभ मुहूर्त

H1B Visa ग्रेस अवधि खत्म करने का US प्रस्ताव, विशेषज्ञों ने दी बड़े विस्थापन की चेतावनी

Arizona हत्या का आरोपी Varun Bachigari जर्मनी में गिरफ्तार, भारत भागने की थी योजना

Odisha में भारी बारिश से बाढ़ के हालात, Hirakud Dam के 12 गेट खोले गए