भारत में करीब तीन महीने बाद कोरोना के दैनिक मामले 50,000 से कम, अब तक 1,15,197 मरीजों ने तोड़ा दम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2020

नयी दिल्ली। भारत में करीब तीन महीने बाद कोविड-19 के दैनिक नए मामले 50,000 से कम आए। कोरोना वायरस संक्रमण के नये दैनिक मामले कम होकर अब 46,790 पर आ गये। इन नये मामलों के साथ देश में अब संक्रमण के कुल मामले 75,97,063 हैं। 

इसे भी पढ़ें: शिवराज सिंह चौहान के चुनावी रोड शो में अनुमति की शर्तों के उल्लंघन पर मामला दर्ज 

आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7,48,538 है, जो कुल मामलों का 9.85 प्रतिशत है। देश में अब तक कुल 67,33,328 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 88.63 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.52 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 19 अक्टूबर तक देशभर में कुल 9,61,16,771 नमूनों की जांच की गई है। सोमवार को 10,32,795 नमूनों की जांच हुई।

प्रमुख खबरें

सनराइजर्स हैदराबाद को मिली पहली जीत, कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से दी मात

Akshar Patel से हुई Bowling में बड़ी चूक, Sameer Rizvi ने बचाई लाज, Delhi की रोमांचक जीत.

James Anderson का The Hundred पर बड़ा बयान, कहा- हर पल नापसंद किया, ECB को लगा झटका

Middle East जंग का मैदान बना, Iran-Israel के साथ Hezbollah भी कूदा, दुनिया पर गहराया संकट