आज करें तितली आसन, मीठे में बनाएं मैंगो क्रीम डेसर्ट और आर्गेमी बटरफलाई से सजाएं घर

By मिताली जैन | May 21, 2020

आज के समय में हर कोई ऐसी एक्सरसाइज करना पसंद करता है, जिसे ना सिर्फ करना आसान हो, बल्कि उसे करते हुए काफी मजा भी आए। अगर आप भी ईजी लेकिन इफेक्टिव एक्सरसाइज की तलाश में हैं तो आप कई तरह के योगासन कर सकते हैं। ऐसा ही एक आसन है तितली आसन। इसे करना बेहद ही आसान है। यह एक ऐसा आसन है, जिसे बच्चों से लेकर बड़ों तक को करने में मजा आएगा, साथ ही इसकी मदद से आप अपने इम्युन सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं, जिससे किसी भी बीमारी का खतरा आपके लिए काफी कम हो जाए। वहीं अगर घर−घर में रहते हुए आपको अक्सर मीठा खाने की तलब होती है तो ऐसे में आप आप मैंगो क्रीम डेसर्ट बना सकते हैं। वैसे भी अभी आम का मौसम है तो क्यों ना आम की मदद से आप कई तरह की डिश बनाकर तैयार करें और लॉकडाउन के इस कठिन दौर में पूरे परिवार के साथ मैंगो क्रीम डेसर्ट का मजा लें। वहीं अगर आप अपने खाली वक्त में बाहर से कोई सामान लाए बिना ही घर सजाना चाहते हैं तो ऐसे में आप पेपर की मदद से आर्गेमी बटरफलाई बनाएं। आज हम आपको आर्गेमी बटरफलाई बनाने का तरीका भी बताएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं−

 

इसे भी पढ़ें: आज करें एरोबिक्स, खाएं टेस्टी आलू मंचूरियन और बेकार वेडिंग कार्ड से बनाएं यह आइटम

यूं करें तितली आसन

तितली आसन करना बेहद ही आसान है। अगर आप नियमित रूप से इसका अभ्यास करते हैं तो ना सिर्फ इम्युन सिस्टम मजबूत होता है, बल्कि इसके कारण पैरों की थकान भी दूर होती है। इतना ही नहीं, यह आंतों को मजबूत बनाने के साथ−साथ मेंटल हेल्थ प्रॉग्ब्लम्स को भी दूर करता है। महिलाओं के लिए यह आसन विशेष रूप से लाभदायी माना गया है। उन्हें पीरियड्स से लेकर गर्भावस्था में इसका अभ्यास जरूर करना चाहिए। तितली आसन का अभ्यास करने के लिए आप सबसे पहले अपने पैरों को सामने की ओर फैलाते हुए बैठ जाए।

 

 

 

इस दौरान आप रीढ़ की हड्डी को एकदम सीधा रखें। इसके बाद हाथों से पैरों की उंगुलियों को उसके पास से पकड़ें और एडि़यो को ज्यादा से ज्यादा शरीर के करीब लाने की कोशिश करें। सामान्य सांस लेते हुए दोनों पैरों के घुटनों को एक साथ ऊपर ले जाएं और फिर नीचे ले आएं। आपके पैरों का मूवमेंट कुछ इस तरह होना चाहिए, जिस तरह तितली अपने पंखो को फैलाती है। कुछ देर तक लगातार यह अभ्यास करें। इसके बाद पैरों को सीधा करके सामान्य मुद्रा में ले आएं।


बनाएं मैंगो क्रीम डेसर्ट

आम का मौसम हो और कोई उसे खाना पसंद ना करे, यह तो हो ही नहीं सकता। आम को फलों का राजा यूं ही नहीं कहा जाता। इसे चाहे किसी भी रूप में खाया जाए, यह अच्छा ही लगता है। वैसे तो घरों में इसे यूं ही काटकर खाया जाता है या फिर मैंगो शेक बनाया जाता है। लेकिन अगर आप आम की मदद से एक डेसट तैयार करना चाहते हैं तो ऐसे में मैंगो क्रीम डेसर्ट बनाया जा सकता है। यह बनाने में जितना आसान है, खाने में उतना ही टेस्टी। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी−

 

इसे भी पढ़ें: आज करें बर्पी एक्सरसाइज, नाश्ते में खाएं आटा उत्पम और छोटी सी टिप्स से सजाएं घर

सामग्री−

एक कप अमूल क्रीम

एक कप हंग कर्ड

आधा कप मैंगो के टुकड़े

एक चौथाई कप अनार के दाने

एक चौथाई कप हरे अंगूर

3 बड़े चम्मच मैंगो पल्प

चार बड़े चम्मच पाउडर चीनी

एक बड़े चम्मच कटे हुए काजू के टुकड़े

एक बड़े चम्मच कटे हुए बादाम के टुकड़े

एक बड़े चम्मच कटे हुए पिस्ता

 


विधि−

मैंगो क्रीम बनाने के लिए एक बड़े बाउल में हंग कर्ड डालकर उसे फेंटें। अब इसमें एक कप अमूल क्रीम डालकर एक बार फिर से फेंटें। अब इसमें एक चौथाई कप आम की प्यूरी, चीनी, डालकर फिर से अच्छी तरह मिक्स करें। अब इसमें आधा कप बारीक कटे आम, अनार के दाने, हरे अंगूर, काजू, बादाम, पिस्ता, डालकर फिर से मिक्स करें।


अब आप इसे फ्रिज में रखकर ठंडा होने दें। इसके बाद आप इसे बाहर निकालकर एक बार फिर से मिक्स करें। अब आप इसे छोटे सर्विंग बाउल में निकालें और तैयार मैंगो क्रीम को उसमें डालें। अब इसे अनार, अंगूर, बादाम, पिस्ता, काजू व आम के टुकड़ों की मदद से गार्निश करें और सर्व करें।

 

इसे भी पढ़ें: आज करें जुम्बा, नाश्ते में खाएं दाल पालक ढोकला और फटी−पुरानी जीन्स से बनाएं यह आइटम

खाली समय में बनाएं बटरफलाई आर्गेमी

खाली समय में घर से सजाने से बेहतर आईडिया दूसरा हो ही नहीं सकता। अगर आप भी लॉकडाउन के खाली वक्त का सदुपयोग करना चाहते हैं तो घर पर ही मौजूद चीजों से कुछ क्राफट आइटम बनाएं और घर सजाएं। आज आप पेपर की मदद से बटरफलाई आर्गेमी तैयार करें। इसके लिए पहले आप एक कलरफुल पेपर लेकर उसे बीच में से मोड़ लें और काट लें। इस तरह आपको बराबर भागों में दो पेपर मिलेंगे। अब आप एक पेपर लेकर पहले उसे बीच में से मोड़े और फिर उसे खोल दें ताकि आपको बीचों−बीच एक निशान मिले। अब आप पेपर के दोनों साइड को दोनों तरफ से थोड़ा−थोड़ा मोड़ें। इसके बाद आपको किनारों को जितना मोड़ा है, उतना ही बीच से भी पेपर को मोड़ें। अब मुड़े हुए हिस्से को एक बार फिर से बाहरी तरफ मोड़ें। 

 


इसके बाद आप पेपर को पलट लें और फिर से दोनों साइड से मोड़ें। इस तरह मुड़े हुए कागज को बीच से हल्का सा मोड़े ताकि बटरफलाई की उपर की बड़ी विंग्स तैयार हो सके। अब आप दूसरा कागज लें और फिर उसे एक बार अंदर और एक बार बाहर की तरफ मोड़ते चले जाए। जिस तरह बचपन में आप कागज से पंखा बनाते थे, ठीक उसी तरह। इसके बाद आप उसे भी बीच से हल्का सा मोड़ दें। अब दोनों कागज को आपस में चिपका दें और फिर इलास्टिक की मदद से गांठ बांधकर जोड़ दें। आपका बटरफलाई आर्गेमी बनकर तैयार है। इसी तरह आप अलग−अलग कलरफुल कागज से बटरफलाई बनाएं और अपने घर की दीवार पर सजाएं।


मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Delhi DPS School Bomb Threat। दिल्ली नोएडा के डीसी समेत 6 स्कूलों में बम की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

Rajasthan: पुष्कर घूमने आये विदेशी पर्यटक की उपचार के दौरान मौत

Amit Shah मेरे खिलाफ चुनाव लड़ें, अगर हार गया तो राजनीति छोड़ दूंगा : Abhishek Banerjee

अदालत ने जेल में बंद पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की जमानत याचिका खारिज की