मध्य प्रदेश में अंतर्राज्यीय बस परिवहन सेवा 23 मई तक स्थगित

By दिनेश शुक्ल | May 15, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश ने एक बार फिर अपने पड़ोसी राज्यों से अंतर्राज्यीय बस सेवा स्थगित करने का निर्णय लिया है। राज्य शासन ने कोरोना वायरस के संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम के लिए लोकहित में मध्य प्रदेश में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्य से आने तथा जाने वाले बस परिवहन संचालन को पूर्व में 15 मई तक स्थगित किया था। वही अब इसकी अवधि बढ़ाकर 23 मई 2021 कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ का आरोप किसानों के साथ अन्याय कर रही भाजपा सरकार

मध्य प्रदेश के सचिव, राज्य परिवहन प्राधिकारी एवं अपर परिवहन आयुक्त ने बताया कि उक्त राज्यों से आने तथा जाने वाले बस परिवहन संचालन को स्थगित करने की अवधि बढ़ाकर 23 मई, 2021 कर दी गई है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिये गये हैं। बस परिवहन के स्थगित होने से प्रदेश में दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों के साथ आने वाले कोरोना संक्रमण पर रोक लगेगी। 

प्रमुख खबरें

Chandrababu Naidu ने आंध्र प्रदेश में चक्रवात प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, 37 करोड़ रुपये जारी

Semicon 2.0 में सिर्फ गंभीर कंपनियों को मौका, Ashwini Vaishnaw ने जारी की कड़ी चेतावनी

पाकिस्तान: Imaan Mazari ने 10 साल की सजा के खिलाफ Islamabad High Court में दायर की अपील

National Cancer Awareness Day 2026: भारत में बढ़ रहे कैंसर के मरीज, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े