जुलाई में गोल्ड ईटीएफ में निवेश 86 प्रतिशत बढ़कर 921 करोड़ रुपये पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2020

नयी दिल्ली। गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में निवेश जुलाई महीने में इससे पिछले माह की तुलना में 86 प्रतिशत बढ़कर 921 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सोने की कीमतें उच्चस्तर पर होने के बीच निवेशकों द्वारा अपने पोर्टफोलियो में बहुमूल्य धातुओं को जोड़ने को लेकर काफी उत्साह है, जिससे वे गोल्ड ईटीएफ में निवेश कर रहे हैं। एसोसिएशन ऑफ म्यचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार इस तरह चालू साल के पहले सात माह में गोल्ड ईटीएफ में निवेश का शुद्ध प्रवाह बढ़कर 4,452 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

इसे भी पढ़ें: उद्योग मंत्री ने अधिकारियों को दिया निर्देश, सभी कारखानों और विनिर्माण इकाइयों का सप्ताह भर में करे ऑडिट

अप्रैल में गोल्ड ईटीएफ में शुद्ध निवेश 731 करोड़ रुपये और मई में 815 करोड़ रुपये रहा। मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक-प्रबंधक हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि अमेरिकी डॉलर में कमजोरी, अमेरिका-चीन तनाव तथा कोविड-19 के मामलों में लगातार बढ़ोतरी से निवेश के सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की मांग बढ़ी है। इस वजह से सोना लगातार ऊंचाई पर जा रहा है। ग्रो के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) हर्ष जैन ने कहा कि गोल्ड ईटीएफ में निवेश बढ़ने की प्रमुख वजह यह है कि निवेशक हेजिंग के लिए सोने में पैसा लगा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Russia से भारत की तेल दोस्ती गहरी, US की पाबंदी के बावजूद Crude Oil आयात 21% बढ़ा

FIFA World Cup में Australia ने तुर्किए का जश्न बिगाड़ा, 24 साल बाद वापसी पर मिली 2-0 से हार

World Cup से पहले England टीम के साथ बड़ी वारदात, लाखों का सामान चोरी, Texas के दो गिरफ्तार

मां बनीं Surbhi Jyoti, घर आई नन्ही परी, सेलेब्स और फैंस दे रहे बधाईयां