IPL 2022: केकेआर की बढ़ी टेंशन! चोट के बाद आईपीएल 2022 से बाहर हुए पैट कमिंस

By रेनू तिवारी | May 13, 2022

मेलबर्न। दुनिया के सबसे शानदार गेंदबाजों में से एक माने जाने वाले पैट कमिंस ने केकेआर के लिए अपना दमदार पारी खेली हैं। पैट कमिंस का नाम आते ही कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया वो मैच याद आ जाता है जिसमें  पैट कमिंस ने 14 गेंदों में 6 छक्के और 4 चौके लगाकर जीता हुआ मैच मुंबई इंडियंस के मुंह से छीन लिया था। उस मैच को पैट कमिंस की बल्लेबाजी के कारण ही केकेआर जीत पायी थी। साल 2022 के आईपीएल के कुछ पांच मैच ही अभी तक पैट कमिंस खेले हैं  और सभी में पैट कमिंस ने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन ताजा जानकारी के अनुसार पैट कमिंस मैच के दौरान चोटिल हो गये हैं और वह अब आगे के मैच नहीं खेल पाएंगे।  ऐसे में पहले से ही आईपीएल 2022 के प्लेआफ में पहुंचने की केकेआर की टेंशन को इस खबर ने और बढ़ा दिया है। पैट कमिंस का चोटिल होना केकेआर को भारी पड़ सकता है। 

पैट कमिंस को लगी चोल, आईपीएल से हुए बाहर 

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के तेज गेंदबाज पैट कमिंस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आगे नहीं खेल पाएंगे और कूल्हे की मामूली चोट से उबरने के लिये स्वदेश लौटेंगे। क्रिकेट.कॉम.एयू की रिपोर्ट के अनुसार आस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान कमिन्स राष्ट्रीय टीम के अगले महीने के श्रीलंका दौरे से पहले पूर्ण फिटनेस हासिल करने के लिये सिडनी लौट रहे हैं। कमिन्स को केकेआर ने 7.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। क्रिकेट आस्ट्रेलिया की वेबसाइट के बाद केकेआर ने भी इस बात की पुष्टि की। फ्रेंचाइजी से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘पैट कमिंस कूल्हे की हल्की चोट के कारण टाटा इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गये है। वह दो सप्ताह के आराम और रिहैबिलिटेशन के लिए ऑस्ट्रेलिया लौट आए हैं।’’  रिपोर्ट में कहा गया है कि कमिन्स के पूरी तरह फिट होने में एक पखवाड़े का समय लगने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: मोहाली ब्लास्ट: DGP का बड़ा खुलासा, कनाडा में है मास्टरमाइंड, ISI के कहने पर BKI ने कराया था अटैक

 

 पैट कमिंस ने केकेआर के लिए दिया यह संदेश

आस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले कमिंस ने कहा, ‘‘मैंने भारत में शानदार समय बिताया। मैं अपने परिवार और मेरा ख्याल रखने के लिए केकेआर को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं टीम के सभी सदस्यों को शेष टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मैं टीम के मैच देखूंगा और  उत्साहवर्धन करता रहूंगा।’’ आस्ट्रेलिया टेस्ट टीम का नेतृत्व करने के अलावा कमिन्स एकदिवसीय और टी20 टीम के भी एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं। इस बीच केकेआर के टीम प्रबंधन ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि कमिन्स आगे के मैचों में नहीं खेल पाएंगे। कमिन्स ने इस सत्र में आईपीएल में केवल पांच मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने सात विकेट लेने के अलावा 63 रन बनाये। इसमें मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 14 गेंदों पर खेली गयी नाबाद 56 रन की पारी भी शामिल है। केकेआर के 12 मैचों में केवल 10 अंक हैं और वह बाहर होने के कगार पर है। उसका अगला मुकाबला शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।

प्रमुख खबरें

Political Drama के बाद फिर BSP में वापस कैसे लौटे Akash Anand? क्या है Mayawati का 2027 वाला प्लान?

Google Cloud India के अंतरिम प्रमुख बने अमित कुमार, शशिकुमार श्रीधरन ने छोड़ा पद

Dandiya Night Outfits: Garba Nights में ट्रेडिशनल लुक के लिए Bandhani Lehenga और Indo Western करें ट्राई

J&K में UCC लागू करने से इंकार करते हुए Omar Abdullah ने मोदी सरकार को दे डाली बड़ी चुनौती