आत्महत्या करने वाली श्रद्धा ने लिखा था सुसाइड नोट, IPS अधिकारी समेत 3 लोगों के नाम आए सामने

By सत्य प्रकाश | Oct 30, 2021

अयोध्या। पंजाब नेशनल बैंक रीजनल ऑफिस में ऑफिसर रैंक की लेडी अफसर श्रद्धा गुप्ता ने अपने किराए के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मृतक लेडी अफसर श्रद्धा गुप्ता ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है। उस सुसाइड नोट में 3 लोगों को अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराया है। उन सब में एक नाम उत्तर प्रदेश एसएसएफ हेड लखनऊ आईपीएस आशीष तिवारी का भी है।आईपीएस आशीष तिवारी अयोध्या जिले में एसएसपी भी रह चुके हैं। लखनऊ की रहने वाली पीएनबी बैंक की मृतक लेडी अफसर श्रद्धा गुप्ता 5 वर्षों से अयोध्या में कार्यरत थी । सुसाइड नोट में आईपीएस आशीष तिवारी के साथ पुलिस विभाग अयोध्या में कार्यरत अनिल रावत व युवक विवेक गुप्ता का भी नाम लिखा है।

इसे भी पढ़ें: झारखंड के पूर्व सीएम रमन सिंह ने अरविंद केजरीवाल पर की टिप्पणी, कहा- सार्वजनिक भवन बनवाने वाले भी राम मंदिर का लगाने लगे चक्कर 

वहीं, एसएसपी शैलेश पांडेय का कहना है कि कमरे का दरवाजा तोड़ कर खोला तो लेडी ऑफिसर की डेड बॉडी दुपट्टे से लटकी मिली।पीएम के लिए शव को भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।एसएससी शैलेश पांडे ने कहा सुसाइड नोट मिला है. उसकी जांच कराई जाएगी उसमें कुछ नाम है वह नाम कैसे आए हैं उसकी जांच की जा रही है जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav