झारखंड के पूर्व सीएम रमन सिंह ने अरविंद केजरीवाल पर की टिप्पणी, कहा- सार्वजनिक भवन बनवाने वाले भी राम मंदिर का लगाने लगे चक्कर

Former Jharkhand CM Raman Singh commented on Arvind Kejriwal
सत्य प्रकाश । Oct 29, 2021 9:01PM
भगवान श्री राम लला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता डॉ रमन सिंह का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

अयोध्या। भगवान श्री रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता डॉ रमन सिंह ने पूर्व में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राम जन्म भूमि परिसर में सार्वजनिक भवन बनाने वालों को अब भगवान राम याद आने लगे हैं यह सिर्फ चुनावी भक्ति भाव है।

इसे भी पढ़ें: अशोक वाटिका का चिन्ह लेकर अयोध्या पहुंचे श्रीलंका के राजदूत व मंत्री

रामलला के दर्शन करने के बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि श्री रामलला का दर्शन के लिए आया हूं। और देशवासियों के लिए सुख समृद्धि के प्रार्थना के लिए रामलला का दर्शन किया हूं। आज भगवान श्री रामलला का दर्शन करने का मेरा सौभाग्य मिला है। 400 साल के लंबे संघर्ष के बाद करोड़ों लोगों की भावना आज संतुष्टि की ओर है। और जो बड़ी-बड़ी बातें करते थे जो लोग बोला करते थे कि उस जन्म स्थान पर मंदिर नहीं लाइब्रेरी बनेगा या सार्वजनिक भवन बनेगा। वही लोग आज रामलला के दर्शन के लिए दिल्ली से आने के लिए मजबूर हो रहे हैं। ये वो लोग हैं जो चुनाव की दृष्टि से भक्ति भाव दिखाई देने लगता है। और मुझेे लगता है कि जितने भी राम भक्त हैं वह सभी संतुष्ट हैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी जी ने जिस प्रकार से मंदिर निर्माण को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। जो दुनिया का भव्य और बेहतर मंदिर का निर्माण सिद्ध होगा।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या में सपा परिवर्तन यात्रा लेकर पहुंचे अबू आसिम आजमी

जिस प्रकार सेेेे उत्तर प्रदेश में चुनााव का माहौल है और लखनऊ सहित आसपास क्षेत्र में दौरा करने के बाद एक बात स्पष्टट समझ में आया उत्तर प्रदेश में योगी जी के काम का एक अद्भुत वातावरण है। जिस प्रकाार से उन्होंनेे कानून व्यवस्था को बेहतर किया है और जिस प्रकार स गुंडों के ऊपर प्रशासन का आतंक हुआ और कानून व्यवस्था में सुधार आया है अपने आप में उत्तर प्रदेेश की जनता कह रही है कि बेहतर परिवर्तन 5 साल में आया वही कहा जिस प्रकार से 5 वर्षों मैं डेवलपमेंट का कार्य हुआ है। 

अन्य न्यूज़