समाज परिवर्तन के लिए ईश्वरीय योजना अभियान का हुआ शुभारंभ

By प्रेस विज्ञप्ति | May 23, 2022

गुरुग्राम। आज इंसान बनने की आवश्यकता है और ये इंसान बनने की फैक्ट्री ब्रह्माकुमारी ने लगा रखी है। यह बात मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री प्रतिभा भौमिक ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विधालय के समाज सेवा प्रभाग के “समाज परिवर्तन के लिए ईश्वरीय योजना” अभियान के शुभारम्भ कैंडल लाइटिंग करने के उपरांत कही, जिसका आयोजन ब्रह्माकुमारी के ओमशांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम में आज प्रात हुआ। 

ब्रह्माकुमारी के अतिरिक्त महासचिव राजयोगी ब्रह्माकुमार बृजमोहन ने कहा कि मानव में दुख अशांति बढ़ता जा रहा है, समाज सेवा काम पड़ रही है, इसलिए समाज सेवा की विधि में परिवर्तन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा भगवान ने इसका मूल चरित्र की गरीबी। ये चरित्र की गरीबी, अमीरों-गरीबों सभी में पाई जाती है। इस दरिद्रता के 5 चिन्ह है काम, क्रोध, लोभ , मोह, अहंकार और ये 5 विकार ही हर व्यक्ति से लेकर देश विदेश की सभी समस्याओं का मूल है। परमात्मा धरा पर आकर आध्यात्मिक ज्ञान और राजयोग से इस मूल को खत्म कर सुखमय दुनिया स्थापन करने का कार्य कर रहे है। 

इसे भी पढ़ें: यूपी के अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हुई 

प्रख्यात प्रेरणादायी वक्ता ब्रह्माकुमारी शिवानी ने इस अवसर पर कहा की समाज सेवा से पहले स्वयं के मन की सेवा जरूरी है क्योंकि मन की स्थिति तन तक, बच्चो तक, लोगों तक, पौधों एवम जीवों तक प्रभाव डालती है। मन को सकारात्मक बनाएंगे तो समाज को सकारात्मकता दे पाएंगे। जैसे धन देने के लिए पहले धन कमाना जरूरी है वैसे ही मन को शांति और प्रेम सदभाव की विचारों से भरना होगा।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।