विकास के लिए अपना विधायक होना ज़रूरी, आओ भाजपा को जिताए जयराम को मजबूत बनाए : कश्यप

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 12, 2021

सोलन । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भूमती गांव , कुनिहार अर्की में एक सभा को संबोधित किया, उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, चेयरमैन बलदेव तोमर, ज़िला परिषद अमर सिंह ठाकुर, ज़िला अध्यक्ष आहुतोष वैद्य और मंडल अध्यक्ष डी के उपाध्याय उपस्थित रहे। 

 

भाजपा प्रदेश सुरेश कश्यप ने समस्त जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि 2019 के लोक सभा चुनाव में अर्की ने भाजपा को 29000 मतों की बढ़त दी थी और इन उपचुनावों में भी भाजपा को बड़ी जीत हासिल होगी। उन्होंने कहा कि विकास के लिए अपना विधायक होना चाहिए और इस बार भाजपा को जीतकर जयराम ठाकुर को मजबूत बनाओ। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह जी हमारे आदरणीय है

पर विकास तब होता है जब अपना विधायक होता है।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल में कांग्रेस के पास नहीं बचे नेता, प्रचार के लिए बाहर से बुलाने पड़ रहे ,वीरभद्र सिंह के निधन के बाद नेता बनने की लगी है कांग्रेस में होड़-जयराम ठाकुर

हम आप सबके एक वर्ष मांगने आए है और हम आपको एक वर्ष में चार साल का विकास देंगे। उन्होंने कहा की भाजपा को देखे, परखे की हम कैसे आपको विकास देकर धरातल पर काम करते है। हम आपकी अपेक्षएओ पर खरा उतरेंगे।

उन्होंने कहा कि जयराम राम ठाकुर सरकार स्वर्ण सरकार है और दूसरी तरफ कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नही,  कोई योजना नही है। कांग्रेस के लोग आपको भ्रमित करने आएंगे, भ्रमित नहीं होना है। हम कांग्रेस से पूछते है उन्होंने बेरोज़गारी हटाने को क्या किया कांग्रेस के पास नेताओं का अकाल उन्हें स्टार प्रचारक भी देश का अपमान करने वाले मिल रहे है। 

 

इसे भी पढ़ें: कोविड सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुए चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में किया जा सकेगा हवन - डी सी ऊना

 

प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा त्रिलोक जम्वाल की केंद्रीय नेतृत्व और हिमाचल सरकार  ने स्वास्थ्य की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश को बड़ी सौगात दी है जिसका हम सबको लाभ हो रहा है और आने वाले समय मे बिलासपुर में एम्स खुलने से भी बड़ा लाभ होगा। उन्होंने कहा कि हमारा केंद्र व प्रदेश नेतृव प्रदेश और अर्की के लिए चिंतित रहता है। पानी की अनेको योजनाएं और बिजली की योजनाएं सरकार ने अर्की को दी है। 

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल ने कांगड़ा जिला केशक्तिपीठ नगरकोट धाम माता वज्रेश्वरी मंदिर में माथा टेका

भाजपा को इन चुनावों में जीतकर विकास की गति को हमें बढ़ाना है। मंत्री राजीव सैजल ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृव में कोविड संकट काल के समय भी अर्की का विकास नहीं रुका , अनेको शिलान्यास किए गए है। जब भाजपा का विधायक इस विधानसभा क्षेत्र से बनेका को आप सबकी मांगों को पूरा किया जाएगा। विकास हमारा संकल्प है, कांग्रेस का दिखाया सपना नहीं।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश