कनाडा में किंगमेकर बन सकते हैं भारतीय मूल के जगमीत सिंह

By अंकित सिंह | Oct 23, 2019

कनाडा में हुए संसदीय चुनाव के नतीजे आ गए हैं। इन नतीजों में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी 338 सीटों में से 157 में विजयी रही है जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी एंड्रयू शीर और उनकी कन्जर्वेटिव पार्टी 122 सीटों पर जीती है। सरकार बनाने के लिए 170 का जादुई आंकड़ा हासिल करना होता है। ऐसे में दोनों दल को सरकार गठन के लिए किसी अन्य का सहारा लेना होगा। हालांकि पहले भी इसकी संभावना जताई जा रही थी कि वर्तमान प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो इस रेस में आगे निकल सकते हैं और उनकी पार्टी सरकार बना सकती है। अब यही होता भी दिख रहा है। जस्टिन ट्रूडो को भारतीय मूल के जगमीत सिंह की पार्टी से समर्थन की उम्मीद है। दूसरे शब्दों में कहे तो भारतीय मूल के जगमीत सिंह कनाडा में किंगमेकर साबित हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: कनाडा के PM ने 18 साल पुरानी एक तस्वीर पर मांगी माफी, कहा- बहुत शर्मिदा हूं

कनाडा में सिख समुदाय की आबादी बहुत ज्यादा है। भारत और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सिख बड़ी संख्या में वहां जा कर बसे हैं। जगमीत सिंह की न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थन से जस्टिन ट्रूडो सरकार बना सकते हैं। न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी को 24 सीटें मिली हैं। हालांकि पिछले चुनाव की तुलना में देखे तो जगमीत सिंह की पार्टी को 20 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा है। आंकड़ों के मुताबिक जगमीत की पार्टी एनडीपी 20 प्रतिशत वोट हासिल करने में कामयाब रही है। पिछले चुनाव में उनकी पार्टी के 44 सांसद चुने गए थे। भारतीय मूल के जगमीत सिंह अभी 40 वर्ष के हैं। पेशे से वे क्रिमिनल वकील हैं। जगमीत सिंह ने 2011 में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया पर पहला ही चुनाव हार गए। 

इसे भी पढ़ें: जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी ने किया कमाल, अब बनायेंगे अल्पमत की सरकार

कनाडा में सिख समुदाय की संख्या को देखते हुए उन्हें 2015 में उन्हें पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया और 2017 में पार्टी की कमान दे दी गई। वामपंथी विचारधारा से प्रभावित जगमीत सिंह कई बार  प्रो-खालिस्तानी रैलियों में भी शामिल हो चुके हैं जो भारत की दृश्टि से सही नहीं है। जगमीत सिंह का भारत के साथ-साथ विश्व के कई देशों में प्रो-खालिस्तानी रैलियों में शामिल होने के चलते खूब विरोध भी हुआ है। यहीं कारण रहा कि इस चुनाव में उनकी पार्टी की सीटों में कमी आई है। ग्रीन पार्टी, निर्दलीय और ब्लॉक क्यूबेकॉइस पार्टी के प्रमुख नेताओं ने जस्टिन ट्रूडो का समर्थन करने से इनकार कर दिया है। ऐसे में उनकी उम्मीदें जगमीत सिंह से ही है। जस्टिन ट्रूडो भी कई मौको पर जगमीत का समर्थन करते रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

AAP Punjab First List: 31 उम्मीदवारों का ऐलान, कई दिग्गजों के टिकट कटे, सांसद भी मैदान में

13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होगी Chhath Puja 2026, जानिए खरना से लेकर पारण तक की सही तारीखें

अरुणाचल में Pema Khandu का ऐलान: हर दो साल में होगा देशज आस्था युवा महोत्सव

Surya Dev और छठी मइया की उपासना से मिलता है संतान रक्षा और मातृत्व का आशीष