जय शिवराज मामा, हमारे कष्ट हरो शिवराज मामा, जय शिवराज मामा

By सुयश भट्ट | Dec 02, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के देवास जिले में अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आरती की। यही नहीं इस दौरान मजदूरों ने "जय शिवराज मामा, हमारे कष्ट हरो शिवराज मामा, जय शिवराज मामा" आरती भी गाई। 

दअरसल अपनी मांगों को लेकर मजदूर कंपनी गेट के सामने 11 नवंबर से धरना-प्रदर्शन कर रहें हैं। उनका कहना है कि स्थानीय प्रशासन से हम अपनी मांगों को लेकर कई बार शिकायत कर चुके हैं। बावजूद इसके आज दिनांक तक हमारी समस्या का कोई निराकरण नहीं हुआ।

धरना-प्रदर्शन कर रहें इन मजदूरों ने बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तस्वीर धरना स्थल पर रखकर उनकी आरती की। मजदूरों ने इस दौरान जय शिवराज मामा, हमारे कष्ट हरो शिवराज मामा, जय शिवराज मामा आरती भी गाई।

इसे भी पढ़ें:'टंट्या मामा' की ताबीज बीमार लोगों को करती है स्वस्थ : मंत्री ऊषा ठाकुर 

वहीं मजदूर केशर सिंह गुर्जर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान हमारे प्रदेश के मुखिया हैं और वहीं अब हमारा उद्धार कर सकतें हैं। इसलिए आज हमने उनकी आरती की हैं।

प्रमुख खबरें

अधिकारियों पर CBI जांच के आदेश को Supreme Court में चुनौती देगी Punjab सरकार

British Airways के लंदन-शिकागो विमान की तकनीकी खराबी के बाद Heathrow पर आपात लैंडिंग

श्रीगंगानगर गुरुद्वारे में Rajasthan Police की कार्रवाई पर भड़के अकाल तख्त जत्थेदार, निष्पक्ष जांच की मांग

PCB से एनओसी न मिलने पर Pakistan Champions ने WCL सीजन तीन छोड़ा