'टंट्या मामा' की ताबीज बीमार लोगों को करती है स्वस्थ : मंत्री ऊषा ठाकुर

Minister usha thakur
सुयश भट्ट । Dec 2 2021 2:20PM

मंत्री कोरोना संक्रमण बढ़ने के बावजूद मास्क लगाकर नहीं पहुंची। जिसके बाद पातालपानी में 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने के सवाल पर्यटन और संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर ने कहा कि टंट्या मामा के ताबीज से बीमार लोग भी स्वस्थ हो जाते हैं।

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। प्रदेश के मुखिया खुद इसपर नजर रख रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह खुद सड़कों पर उतरकर लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक कर रहे हैं। वहीं मास्क नहीं पहनने वाली शिवराज कैबिनेट की पर्यटन और संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर ने पातालपानी में भीड़ जुटाने पर अजीब बयान दिया है। 

इसे भी पढ़ें:MP में रहेंगी 2 दिन की बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार को दी चेतावनी 

दरअसल टंट्या मामा के बलिदान स्थल पातालपानी में होने वाले कार्यक्रम को लेकर मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थी। मंत्री  कोरोना संक्रमण बढ़ने के बावजूद मास्क लगाकर नहीं पहुंची। जिसके बाद पातालपानी में 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने के सवाल पर्यटन और संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर ने कहा कि टंट्या मामा के ताबीज से बीमार लोग भी स्वस्थ हो जाते हैं। टंट्या मामा का बलिदान स्थल लोगों के असीम आस्था का केन्द्र है। ये समझ लीजिएगा की किसी को कुछ नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें:दिन दहाड़े जिम संचालक की गोली मार कर की हत्या, CCTV फुटेज हुआ वायरल 

आपको बता दें कि पर्यटन और संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर ने कोरोना और मास्क नहीं पहनने पर कोई पहली बार अजीब बयान नहीं दिया है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि शंख बजाने और यज्ञ- हवन करने से कोरोना के वायरस दूर होते हैं। इसके कारण कोरोना नहीं होता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़