मंच पर पहुंचते ही लगे जय श्री राम के नारे, नाराज ममता ने बोलने से किया इनकार

By अभिनय आकाश | Jan 23, 2021

बंगाल में सियासी संग्राम जिसका अंदेशा लगाया जा रहा था वो आखिर दिख ही गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर कार्यक्रम में ममता बनर्जी जब बोलने के लिए मंच पर आईं तो जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगने लगे। जिसके बाद नाराजगी दिखाते हुए ममता बनर्जी ने कार्यक्रम में बोलने से इनकार कर दिया।

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी बोलीं, देश में सिर्फ एक राजधानी ही क्यों रहे? होनी चाहिए 4 रोटेटिंग राजधानियां

ममता बनर्जी जैसी ही मंच पर आईं आसपास बैठे लोगों ने नारे लगाने शुरू कर दिए। जिससे बिफरते हुए ममता ने बोलने से इनकार कर दिया और कहा कि किसी को बुलाकर इस तरह से बेइज्जती करना ठीक नहीं। किसी का अपमान करना ठीक नहीं। जय हिंद, जय बांग्ला बोलकर ममता बनर्जी वापस अपनी सीट पर आकर बैठ गईं। 

प्रमुख खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का विमान भारत जाते समय दुनिया का सबसे ज़्यादा ट्रैक किया जाने वाला विमान था

Shikhar Dhawan Birthday: वो गब्बर जिसने टेस्ट डेब्यू में मचाया था तहलका, जानें शिखर धवन के करियर के अनसुने किस्से

Parliament Winter Session Day 5 Live Updates: लोकसभा में स्वास्थ्य, राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक पर आगे विचार और पारित करने की कार्यवाही शुरू

छत्तीसगढ़ : हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती