आ गया गर्मियों का मौसम, पीएं मजेदार जलजीरा

By मिताली जैन | Apr 04, 2019

गर्मी के मौसम में शरीर की पानी की आवश्यकता बढ़ जाती है। ऐसे में महज पानी से ही शरीर को डिहाइडेट होने से नहीं बचाया जा सकता। इतना ही नहीं, इस मौसम में कई बार पाचन संबंधी परेशानियां भी शुरू हो जाती हैं। ऐसे में जलजीरा बनाना अच्छा विचार हो सकता है। स्वाद से भरपूर जलजीरा डाइजेशन के लिए अच्छा माना जाता है। साथ ही इसे पीने से शरीर में पानी की कमी भी पूरी होती है। गर्मियों के लिए एक बेहतरीन डिंक है। तो चलिए शुरू करते हैं इसे बनाना−

सामग्री−

100 ग्राम इमली

150 ग्राम गुड

एक मुट्ठी हरा धनिया

एक मुट्ठी पुदीना 

एक हरी मिर्च

एक चम्मच काला नमक 

आधा चम्मच सफेद नमक

एक टेबलस्पून भुना जीरा

आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

मिंट फलेवर की बूंदी

विधि− इमली को दो गिलास गर्म पानी में भिगोकर करीबन आधे घंटे के लिए रखें। अब इमली को अपने हाथों से मसलकर बीज को अलग निकाल लें। इमली को अच्छी तरह मसलकर छान लें। अब गुड़ को करीबन डेढ़ गिलास पानी में भिगोकर आधे घंटे के लिए रखें। अब गुड़ के पानी को भी छानकर इमली के पानी के साथ मिक्स कर लें। 

इसे भी पढ़ें: जब घर पर आएं मेहमान तो फलों की मदद से बनाएं यह मजेदार ड्रिंक्स

अब एक मुट्ठी हरा धनिया, पुदीना और एक हरी मिर्च को मिक्सी में ग्राइंड कर लें। अब इस पेस्ट को भी इमली और गुड़ के पानी में डाल दें। अब इसमें एक चम्मच काला नमक, आधा चम्मच सफेद नमक, एक टेबलस्पून भुना जीरा, लाल मिर्च पाउडर डालकर बेहद अच्छी तरह मिक्स करें। अब इसमें एक गिलास ठंडा पानी डालें। 

अंत में एक गिलास में बूंदी डालें और फिर इसके उपर तैयार किया हुआ जलजीरा डालें। इसे घर आए मेहमानों को इसे सर्व करें। 

इसे भी पढ़ें: सुबह के नाश्ते में बनाएं यह पौष्टिक और मजेदार वेज मलाई टोस्ट

नोट: हमने इस रेसिपी में जलजीरा पानी को पीने के लिए सर्व किया है, लेकिन अगर आप चाहें तो इस पानी को बतौर गोलगप्पे का पानी भी भी सर्व कर सकते हैं। यह पानी गोलगप्पों के साथ भी बेहद स्वादिष्ट लगता है।

जलजीरा सर्व करने से पहले एक बार इसे टेस्ट करें और उसे एक बार अच्छे से भी अवश्य मिलाएं ताकि मसाले तली में न रह जाएं।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश