Jan Suraaj Party के पदाधिकारी देवपालिक गुप्ता का शव Ranchi में रेलवे ट्रैक के पास मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 27, 2026

प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाली जन सुराज पार्टी के एक पदाधिकारी का शव मंगलवार को रांची में रेलवे की पटरियों के पास मिला। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि जन सुराज पार्टी के डिजिटल संचार प्रबंधक देवपालिक गुप्ता (31) सोमवार को रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस में सफर के दौरान लापता हो गए थे।

उन्होंने बताया कि दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान के पूर्व छात्र गुप्ता ने करीब 10 मिनट बाद अपने साथियों से कहा कि वह कुछ खाने के लिए पैंट्री कार में जा रहे हैं, लेकिन फिर वापस नहीं लौटे। गुप्ता ने बताया, “इसके बाद हम अपनी सीट से उठे और हमारे कोच के बगल में लगाई गई पैंट्री कार में गए, लेकिन वह हमें वहां नहीं मिले। हमने हर कोच में देखा पर वह पूरी ट्रेन में कहीं नहीं थे।” उन्होंने कहा कि जब ट्रेन मुरी जंक्शन पर रुकी, तो हमने राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद तलाशी शुरू की गई।

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु में जेल ब्रेक घटनाओं पर MK Stalin ने TVK सरकार पर साधा निशाना

Maharashtra में MSRTC कर्मियों को Diwali से पहले मिलेगा वेतन, 391 करोड़ रुपये मंजूर

High Uric Acid कंट्रोल करने में मददगार है यह घरेलू चाय, सिर्फ 3 चीजों से करें तैयार

New Delhi में BRICS मंच ने उठाई Global South की आवाज, संयुक्त राष्ट्र में बदलाव की अपील