चोट से उबरने के बाद बुमराह ने दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनर के साथ किया अभ्यास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2019

नयी दिल्ली। चोट से उबर चुके भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनर रजनीकांत शिवज्ञानम के साथ अभ्यास शुरू कर दिया है। बुमराह को सितंबर में कमर में स्ट्रेस फ्रेक्चर हुआ था। वह दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू श्रृंखलायें नहीं खेल सके। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी श्रृंखला भी नहीं खेल सकेंगे। एक सूत्र ने बताया कि वह एमसीए पर अभ्यास कर रहे हैं। यह निजी बंदोबस्त है।

बुमराह अगले साल न्यूजीलैंड दौरे पर वापसी करेंगे जिसमें भारत पांच टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट खेलेगा। दिल्ली आईपीएल टीम के कर्मचारी होने के बावजूद रजनीकांत खिलाड़ियों के साथ व्यक्तिगत तौर पर भी काम करते हैं। दिल्ली कैपिटल्स के एक सूत्र ने कहा कि जब आईपीएल नहीं चल रहा है तब रजनीकांत किसी के भी साथ काम करने के लिये स्वतंत्र हैं।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प