Jay Shah ने शुभमन गिल, आकाशदीप, रविंद्र जडेजा, ऋषभ पंत की तारीफ में पढ़े कसीदे, लेकिन सिराज को भूल गए, फैंस ने हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर सुना डाला

By Kusum | Jul 07, 2025

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को टीम को हराकर एजबेस्टन में इतिहास रच दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम एशिया की पहली टेस्ट टीम है जिसने बर्मिंघम में मैच जीता है। भारत की जीत में शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा का अहम योगदान रहा। वहीं टीम इंडिया की इस जीत के बाद बधाइयों का तांता लग गया है। इसी कड़ी में आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने भी टीम इंडिया को सराहा लेकिन फैंस ने उन्हें ट्रोल कर दिया। 

जय शाह ने X पर अपनी पोस्ट में लिखा कि, ये एक उत्कृष्ट टेस्ट मैच था, जिसमें भारतीय क्रिकेट की गहराई और लचीलेपन का प्रदर्शन हुआ। गिल की 269 और 161 रन की पारी असाधारण थी, जबकि आकाशदीप के 10 विकेट ने एक बेहतरीन प्रदर्शन किया। रविंद्र जडेजा और ऋषभ पंत के बहुमूल्य योगदान ने टीम को जीत दिलाई। लॉर्ड्स में होने वाले अगले मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है।

जय शाह की ये पोस्ट थोड़ी ही देर में वायरल हो गई। उनकी पोस्ट पर यूजर्स ने लिखा कि, जडेजा तक का नाम ले लिया पर सिराज का नाम नहीं लिया। शुक्र है कि सिराज नहीं खेल रहे थे,वरना हम पहली पारी में बढ़त नहीं ले पाते। कई यूजर्स ने जय शाह पर हिंदू मुसलमान करने का आरोप भी लगा दिया। 

प्रमुख खबरें

पाला बदलने वाले MPs पर Uddhav Thackeray का गुस्सा, बोले- सच्चे शिवसैनिक मेरे साथ

LoC पर Pakistani घुसपैठिया दबोचा गया, सुरक्षा बलों की सतर्कता से नाकाम हो गयी साजिश

Expired Makeup Products को फेंकने की भूल न करें, ये 5 Amazing Beauty Hacks बचाएंगे आपके पैसे

Pakistan फिर बेनकाब! Shoaib Akhtar के भाई के Funeral में LeT आतंकियों का जमावड़ा, हाफिज का बेटा भी मौजूद