हम भारत-पाकिस्तान के बीच नहीं पड़ेंगे, यह हमारा काम नहीं... अमेरिकी उपराष्ट्रपति का बड़ा बयान

By अंकित सिंह | May 09, 2025

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने गुरुवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष में अमेरिका सीधे हस्तक्षेप नहीं करेगा, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह "अमेरिका का काम नहीं है।" फॉक्स न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में जेडी वेंस ने कहा, "हम जो कर सकते हैं, वह यह है कि इन लोगों को थोड़ा तनाव कम करने के लिए प्रोत्साहित करने की कोशिश करें, लेकिन हम युद्ध के बीच में शामिल नहीं होने जा रहे हैं, जो मूल रूप से हमारा काम नहीं है और इसका अमेरिका की इसे नियंत्रित करने की क्षमता से कोई लेना-देना नहीं है।"

विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस द्वारा जारी बयान में कहा गया, ‘‘मंत्री ने तत्काल तनाव कम करने की आवश्यकता पर बल दिया।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘रूबियो ने पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले पर अपनी संवेदनाएं दोहराईं और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ मिलकर काम करने की अमेरिका की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।’’ जयशंकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज शाम अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो से बात की। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ काम करने की अमेरिकी प्रतिबद्धता की मैं तहे दिल से सराहना करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सीमा पार आतंकवाद के प्रति भारत की लक्षित और संतुलित प्रतिक्रिया को रेखांकित किया। आतंकवाद को बढ़ाने के किसी भी प्रयास का दृढ़ता से मुकाबला किया जाएगा।’’ ‘रेडियो पाकिस्तान’ की खबर के मुताबिक, रूबियो ने प्रधानमंत्री शरीफ को फोन किया और दक्षिण एशिया क्षेत्र में उभरते हालात पर चर्चा की। खबर के अनुसार, रूबियो ने कहा कि अमेरिका दक्षिण एशिया की स्थिति पर करीबी नजर रख रहा है, क्योंकि वह इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रमुख खबरें

Nightclub बवाल के बाद Ben Stokes का Comeback, Durham टीम से मैदान पर करेंगे वापसी

क्रिकेट मैदान पर बवाल: Vaibhav Suryavanshi मामले में BCCI का No Action, फैसला रेफरी लेंगे

Shubman Gill की विराट कप्तानी, 154 रन बनाकर Sachin-Virat के Elite क्लब में हुए शामिल

Cristiano Ronaldo रहे फ्लॉप, World Cup के पहले मैच में पुर्तगाल को Congo ने दिया बड़ा झटका